सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

सुशील कुमार मोदी ने JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मांगे इन सवालों के जवाब, कहा- ‘ललन सिंह को हमसे…’

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष से सुशील कुमार मोदी ने मांगे इन सवालों के जवाब, कहा- ‘ललन सिंह को हमसे…’

Bihar Sushil Kumar Modi Attack On Lalan Singh Asked Questions From JDU  National President | Bihar Politics: JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष से सुशील  कुमार मोदी ने मांगे इन सवालों के जवाब, कहा- '

सुशील मोदी ने कहा कि लालू यादव के दबाव में कुछ जातियों की संख्या बढ़ा दी गई. इन्हें कोई जातीय गणना से मतलब नहीं है. इसके नाम पर देश और समाज को बांटने का काम कर रहे हैं.

बिहार में एक बार फिर जातीय आधारित गणना की रिपोर्ट (Caste Survey Report) में जारी किए गए आंकड़ों पर बहस छिड़ गई है. बीजेपी किसी जाति की संख्या बढ़ाने तो किसी जाति की संख्या घटाने का आरोप लगा रही है. रविवार (05 नवंबर) को जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) ने कहा था कि जो आंकड़े जारी किए गए हैं वो 100 फीसद सही हैं. अब सोमवार (06 नवंबर) को पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने ललन सिंह से कुछ सवालों के जवाब मांगे.

‘जातीय गणना के नाम पर देश को बांट रहे हैं’

Advertisement

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि ललन सिंह को हमसे सवाल पूछने से पहले जिस गठबंधन में वो हैं उसके नेताओं से पूछना चाहिए कि आज तक उन्होंने कांग्रेस शासित राज्यों में जातीय गणना क्यों करवाई? जब चुनाव नजदीक आया और चुनाव का एलान हो गया तब कह रहे हैं कि छत्तीसगढ़ में कराएंगे. इन्हें कोई जातीय गणना से मतलब नहीं है. इसके नाम पर देश और समाज को बांटने का काम कर रहे हैं.

सुशील मोदी बोले- लालू के दबाव में बढ़ाई गई संख्या

बीजेपी नेता ने कहा कि अमित शाह ने ठीक कहा है कि यादव और मुस्लिम की संख्या बढ़ा दी गई है. 1931 में जातीय गणना हुई थी. उस समय बिहार में 12.7 प्रतिशत यादव थे. उनकी संख्या बढ़कर 14.3 हो गई. 1931 में बिहार में मुसलमानों की जनसंख्या 14.6 प्रतिशत थी जो बढ़कर 17.7 प्रतिशत हो गई है. लालू यादव के दबाव में कुछ जातियों की संख्या बढ़ा दी गई.

सुशील मोदी ने कहा, “जो अतिपिछड़ा समाज है जिसको आप कह रहे हैं कि 36 प्रतिशत है, वो इससे काफी ज्यादा है. आज बिंद, नोनिया, मल्लाह, बेलदार, वैश्य, चंद्रवंशी सारी जातियों का धरना प्रदर्शन चल रहा है. सब लोग कह रहे हैं कि हमारी संख्या को जानबूझकर कम करके बताया गया है. हम तो जातीय सर्वेक्षण कराने के पक्ष में थे. हमारी सरकार का ये निर्णय है, लेकिन आपने तो अतिपिछड़ों की हकमारी की है. इन्हें धोखा दिया है. इसका जवाब ललन सिंह दें कि इन वर्गों की संख्या कैसे घट गई.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *