सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

सुशांत सिंह राजपूत की बरसी पर रिया चक्रवर्ती ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें

2 मिनट पढ़ें

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को दो साल पूरे हो चुके हैं। 14 जून साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की अचानक मौत ने उनके फैंस का दिल पूरी तरह से तोड़ दिया था। इस घटना के 2 बाद भी उनके फैंस सोशल मीडिया पर सुशांत के लिए न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं और अपने फेवरेट एक्टर को याद कर भावुक हो गए हैं। बेहद ही कम उम्र में दुनिया को छोड़कर जाने वाले अभिनेता को टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ से शोहरत हासिल हुई थी। अभिनेता की मौत के बाद उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती काफी विवादों में थीं। अभिनेत्री का नाम ड्रग्स केस में जमकर घसीटा गया था। बता दें कि सुशांत के पिता ने रिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके बाद एनसीबी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था और ड्रग्स खरीदने व इस्तेमाल करने का आरोपी बताया था। लेकिन इसी बीच सुशांत सिंह राजपूत की खास दोस्त रिया चक्रवर्ती भी उनकी दूसरी पुण्यतिथि पर काफी इमोशनल हो गयीं और उन्होंने कई अनदेखी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rhea Chakraborty (@rhea_chakraborty)


रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन के लगभग 7 महीने बाद सोशल मीडिया पर वापसी की और वह अक्सर सुशांत सिंह राजपूत को याद कर उनके साथ पोस्ट शेयर करती हैं। सुशांत सिंह राजपूत की दूसरी पुण्यतिथि पर रिया चक्रवर्ती ने एक्टर के साथ कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की, जोकि किसी वेकेशन की तस्वीर हैं। इन अनदेखी तस्वीरों में सुशांत सिंह की प्यार भरी स्माइल देखने के बाद आपकी आंखें भी नम हो जाएंगी। इन तस्वीरों को कैप्शन देते हुए एक्टर ने लिखा, ‘मैं हर दिन आपको याद करती हूं’। रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत की इन अनदेखी तस्वीरों को देखने के बाद फैंस भी काफी इमोशनल हो गए और रिया चक्रवर्ती को मजबूत बनने के लिए कहते हुए दिखाई दिए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *