सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

संभल मस्जिद सर्वे का काम पूरा, 29 नवंबर को कोर्ट में पेश होगी रिपोर्ट, पत्थरबाजों पर CM योगी सख्त

3 मिनट पढ़ें
संभल मस्जिद सर्वे

संभल मस्जिद सर्वे का काम पूरा, 29 नवंबर को कोर्ट में पेश होगी रिपोर्ट, पत्थरबाजों पर CM योगी सख्त

Sambhal Jama Masjid Survey News: संभल में शाही जामा मस्जिद में का सर्वे करने के लिए दूसरे दिन टीम पहुंची. इसी बीच जब टीम मस्जिद के अंदर सर्वे कर रही थी तो मस्जिद के बाहर पुलिस ने भीड़ पर पथराव किया. इसके बाद पुलिस ने पथराव करने वाले कुछ लोगों को हिरासत में लिया और उग्र भीड़ पर आंसू गैस के गोले भी दागे. वहीं संभल की घटना पर खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी नजर बनाए हुए हैं.

हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा कि शाही मस्जिद के सर्वे का काम पूरा हुआ है और एडवोकेट कमिश्नर 29 नवंबर को कोर्ट में रिपोर्ट पेश करेंगे. वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा सर्वे के दौरान फोटोग्राफी और वीडिग्राफी भी की गई है. बता दें कि जब सर्वे के लिए दूसरे दिन शाही जामा मस्जिद पहुंची तो पुलिस पर पथराव किया गया, इसी बीच पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए स्थिति को कंट्रोल में लिया.

इस बवाल और पथराव के बीच सर्वे करने वाली टीम एक घंटे पहले ही मस्जिद से निकल गई और उसे सुरक्षित कोतवाली ले जाया गया. संभल मामले पर DGP प्रशांत कुमार और ADG लॉ एंड ऑर्डर ने सीएम योगी को ब्रीफ किया है. संभल मामले पर CM योगी का साफ निर्देश है कि उपद्रवियों से निपटे और उन पर कड़ी कार्रवाई करें.

DGP प्रशान्त कुमार ने संभल के एसपी और जिलाधिकारी से बात की और DGP प्रशांत कुमार ने कहा कानून व्यवस्था को हाथ में लेने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी. जरूरत पड़ी तो दूसरे जिलों से भी फोर्स भेजी जाएगी. डीजीपी ने कहा कि कोर्ट के आदेश पर सर्वे हो रहा है, कुछ उपद्रवियों ने पत्थरबाजी की, पुलिस और जिले के अधिकारी मौके पर मौजूद है.

सर्वेक्षण टीम को हमने सुरक्षित पहुंचाया- संभल डीएम

संभल डीएम राजेंद्र पैंसिया ने बताया, “सर्वे पूर्ण हो चुका है और सर्वेक्षण टीम को हमने सुरक्षित अपनी जगह पर पहुंचा दिया है. स्थिति नियंत्रण में है, जो भी शरारती तत्व हैं उन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा.”

बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने दी प्रतिक्रिया

इस घटना पर बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि जब संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के लिए कोर्ट कमिश्नर की टीम पहुंची थी, इस पर पथराव हुआ है. इस टीम पर पथराव करना निश्चित तौर पर यह दर्शाता है कि आपका संविधान में विश्वास नहीं है, देश की न्यायपालिका में विश्वास नहीं है, कानून व्यवस्था में विश्वास नहीं है.

यह मुगलिया सल्तनत का दौर नहीं- बीजेपी

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि यह मुगलिया सल्तनत का दौर नहीं है, आपको अगर आपत्ति है तो लोकतांत्रिक तरीक से अपील करके अदालत में जाएं. यूपी में योगी सरकार है अगर कोई कानून से खिलवाड़ करेगा तो कठोर कार्रवाई होगी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *