सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

सुरकंड देवी रोपवे बीच रास्ते में बंद, आधे घंटे तक जिंदगी-मौत के बीच झूलते रहे विधायक किशोर उपाध्याय सहित 50 यात्री फंसे

2 मिनट पढ़ें
सुरकंड देवी रोपवे बीच रास्ते में बंद, आधे घंटे तक जिंदगी-मौत के बीच झूलते रहे विधायक किशोर उपाध्याय सहित 50 यात्री फंसे

सुरकंड देवी रोपवे बीच रास्ते में बंद, आधे घंटे तक जिंदगी-मौत के बीच झूलते रहे विधायक किशोर उपाध्याय सहित 50 यात्री फंसे

Advertisement

नई टिहरी में हाल ही में शुरू हुए सुरकंडा मंदिर रोपवे रविवार दोपहर को तकनीकि खराबी की वजह से बंद हो गया। करीब आधे घंटे तक रोपवे बंद होने से यात्री फंस गए। टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय सहित करीब चार दर्जन से अधिक लोग रोपवे में फंस गए। रोपवे में तकनीकी खराबी का पता चलते ही रोपवे में बैठे लोग घबराए हुए नजर आए। बीच रास्ते में ही रोपवे के बंद होने से लोगाें में चीखपुकार मच गई। थोड़ी दूर चलने के बाद रोपवे फिर बंद हो गइ।

करीब आधे घंटे तक लोग जिंदगी और मौत के बीच झूलते रहे

रोपवे के बीच रास्ते में बंद होने से लोग जोर-जोर से मदद की गुहार लगाने लगे। करीब आधे घंटे तक लोग जिंदगी और मौत के बीच झूलते रहे। सुरकंडा देवी रोपवे को करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोबारा चालू किया गया। एक-एक करके लोगों को रोपवे से सुरक्षित उतारा गया। स्थानीय प्रशासन ने तकनीकी जांच तक रोपवे के संचालन को बंद करवा दिया है। रोपवे हादसे से टिहरी विधायक किशाेर उपाध्याय काफी नाराज दिखाई दिए।

Advertisement

हादसे पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए विधायक ने इसकी जांच की मांग की

हादसे पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए विधायक उपाध्याय ने इसकी जांच की मांग की है। कहा कि वह इस मामले को लेकर सचिव पर्यटन के साथ ही कंपनी के प्रतिनिधि से भी बात करेंगे। कहा कि पर्यटन के नाम पर किसी भी यात्री की जिंदगी खतरे में नहीं डाल सकते। उपाध्याय ने कहा कि रोपवे की शुरुआत में भी तकनीकि खराबी की बात सामने आई थी। उन्होंने कहा कि रोपवे जबतक पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाता तबतक इसके संचालन पर पूरी तरह से रोक लगा देनी चाहिए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *