सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में Sunny Leone का एडमिट कार्ड वायरल? जानें पूरा मामला

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में Sunny Leone का एडमिट कार्ड वायरल? जानें पूरा मामला

सनी लियोनी के एडमिट कार्ड का मामला जब स्थानीय अधिकारियों के पास पहुंचा तो उनका कहना था कि प्रवेश पत्र में एडिटिंग की गई है. बाकी मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.

उत्तर प्रदेश में यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के पहले दिन कन्नौज जिले में पुलिस भर्ती में परीक्षा देने वाले एक अभ्यार्थी का प्रवेश पत्र सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. इस प्रवेश पत्र को लेकर जहां अधिकारी परेशान रहे तो वहीं पूरे प्रदेश में यह प्रवेश पत्र चर्चा का विषय बन गया. आखिर इस प्रवेश पत्र में ऐसा क्या था आइए आपको विस्तार से बताते हैं.

यह मामला कन्नौज जिले के तिर्वा कस्बे इलाके स्तिथ सोनेश्री बालिका महाविद्यालय का है, यहां पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा हो रही थी इसी परीक्षा केंद्र में महोबा जिले के रहने वाले अभ्यार्थी अंकित के प्रवेश पत्र में अंकित की तस्वीर न होकर सिने स्टार सनी लियोनी की तस्वीर छपी हुई थी. प्रवेश पत्र पर सनी लियोनी की तस्वीर होने के चलते किसी ने प्रवेश पत्र को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. सोशल मीडिया में वायरल होते ही पूरे प्रदेश में यह प्रवेश पत्र आग की तरह फैल गया.

Advertisement

जब प्रवेश पत्र में लिखे नंबर पर फोन से जानकारी ली गई तो छात्र अंकित ने बताया की उसने जन सेवा केंद्र से फॉर्म भराया था. लेकिन फोटो कैसे बदल गई उसको इसकी जानकारी नही है. यह फोटो बदलने के चलते वह परीक्षा भी नही दे पाया. इस प्रवेश पत्र में पता मुम्बई का दर्ज है. जबकि रजिस्ट्रेशन के दौरान गृह जनपद कन्नौज अंकित किया गया. महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार इस प्रवेश पत्र पर कोई परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं आया.

वहीं मामला जब स्थानीय अधिकारियों तक पहुंचा तो उनका कहना था कि प्रवेश पत्र में एडिटिंग की गई है. बाकी मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. इस तरह की हरकत करने वाले को बक्शा नही जाएगा. आपको बता दे कि कन्नौज जिले में 17 और 18 फरवरी को पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा होनी है, पहले दिन 10 परीक्षा केंद्रों पर 9464 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *