देश भर के नेताओं के सामने हुई सुनीता केजरीवाल की लांचिंग
* पहली बार इतनी भीड़ के सामने रखी अपनी बात
– अश्वनी भारद्वाज –
नई दिल्ली ,आज फिर से हैडलाइन में सुनीता केजरीवाल का नाम पढ़ आपको लग रहा होगा आज फिर सुनीता पुराण पढने को मिलेगा | जी ठीक समझे आप, पूरे देश में जिस टॉपिक की चर्चा चल रही हो उसी पर बात की जाए तो बेहतर रहता है | जैसा कि हमें उम्मीद थी कि जिस रामलीला मैदान से अरविंद केजरीवाल की लांचिंग हुई थी उसी स्थान और उसी मंच से होगी उनकी धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल की लांचिंग | इस मैदान से एक दो नहीं बल्कि दर्जनों जन नेताओं की ना केवल लांचिंग हुई है बल्कि इस मैदान से कई आंदोलनों का जन्म भी हुआ है | लेकिन सुनीता की लांचिंग लाखों लोगों की मौजूदगी और देश भर के दिग्गज नेताओं के सान्धिय में हुई |
तकरीबन हर छोटे बड़े नेता नें बड़े अदब के साथ उनका नाम लिया | समझ गए ना आप एक ही झटके में देश विदेश तक पहुंच गया ऐ.के.मिसाईल का संदेश | सुनीता केजरीवाल ने ना केवल अपनी पीड़ा जाहिर की बल्कि बड़े विस्तार से अपनी बात रखी और अरविन्द केजरीवाल का संदेश ना केवल दिल्ली अपितु देश की जनता के नाम बड़े भावुक अंदाज में पढकर सुनाया | जितनी तालियाँ सुनीता के भाषण के दौरान बजी और किसी नेता के भाषण में नहीं बजी | करीब एक दर्जन बार उनके भाषण के दौरान अरविन्द केजरीवाल जिंदाबाद के नारे भी लगे | राहुल गाँधी ,मल्लिकार्जुन खड्गे ,प्रियंका गांधी से ले तमाम दिग्गज नेताओं नें सुनीता का हौंसला बढ़ाया और उनकी जंग में मदद का भरोसा दिया |
विपक्ष की सबसे बड़ी ब्रांड सोनिया गांधी उनकी बगल वाली सीट पर बैठी और उनका हौंसला बढ़ाया | वैसे तो राजनीती के सुपर चाणक्य की अर्धांगनी होने के नाते उनमे पोलिटिक्स के गुण होना स्वभाविक है लेकिन आज की पाठशाला में उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला होगा इस सम्भावना से इनकार नहीं किया जा सकता | भाजपा में उनके नाम से जो बौखलाहट और चिंता है दिन भर खबरिया चैनलों पर सुनने को मिली | लेकिन होना वही है जो राम रच राखा | आज बस इतना ही ….



