सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

महंगाई की ऐसी मार, रावण के भी बढ़े भाव, पुतलों पर बढ़े दाम तो कारीगर-खरीदार बेहाल

4 मिनट पढ़ें
Advertisement

महंगाई की ऐसी मार, रावण के भी बढ़े भाव, पुतलों पर बढ़े दाम तो कारीगर-खरीदार बेहाल

अब जब पुतले कम बन रहे हैं, तो ऐसे में अगर मांग ज्यादा होती है तो शॉर्टेज के कारण अंतिम दिनों में रावण के पुतलों के दाम में और भी इजाफा हो सकता है.

राजधानी दिल्ली के तितारपुर इलाके में बांस की लकड़ियों से बने बड़े-बड़े ढांचे तैयार हो गए हैं, जिन्हें रावण के पुतलों का रूप दिया जा जाएगा. फिलहाल अलग-अलग हिस्सों में बने ढांचों को जोड़ने का काम चल रहा है. कुछ पुतलों पर कागज के कवर चढ़ाने की शुरुआत भी की जा चुकी है. जिसके बाद इसका रंग-रोगन किया जाएगा और तब रावण के ये पुतले पूरी तरह की तैयार हो जाएंगे. दशहरा के मौके पर आयोजित होने वाला रावण-वध कार्यक्रम, रावण के पुतले के दहन के साथ संपन्न होता है, जिसे देश के कई हिस्सों में आयोजित किया जाता है. दिल्ली में भी इस आयोजन को बड़े ही धूमधाम और भव्य तरीके से आयोजित किया जाता है और इस दौरान काफी बड़े-बड़े पुतलों का दहन दिल्ली में होता है.

पुतलों को बनाने में जुटे कारीगर

यही वजह है कि दशहरा पूजा से काफी पहले से पुतले बनाने वाले कारीगर इसे बनाने में जुट जाते हैं और हर दिन 10 से 12 घंटे पुतले बना लेते हैं. ये कारीगर कई दिन और रात की मेहनत के बाद पुतलों को तैयार करते हैं. पुतले बनाने वाले कारीगरों का कहना है कि इस साल पुतलों की खासी मांग रहेगी, जिसे देखते हुए अधिक मेहनत करके ज्यादा से ज्यादा पुतलों को तैयार करने की कोशिश में लगे हुए हैं. हालांकि, उनका यह भी कहना है कि पटाखों पर प्रतिबंध और इस साल बढ़ी महंगाई की वजह से वे कम पुतलों को तैयार कर पा रहे हैं, जबकि इस बार पिछले साल की तुलना में इंक्वायरी और ऑर्डर ज्यादा हैं.

Advertisement

इस वजह से बढ़ी पुतलों की कीमत

पुतला बनाने वाले एक कारीगर का कहना है कि, महंगाई का असर इस साल रावण पर भी पड़ेगा. कच्चे माल के दाम बढ़ने से रावण के पुतले के दाम भी प्रति फुट लगभग 200 रुपए बढ़ जाएंगे. सामान से लेकर लेबर तक महंगी हो गई है. बाहर से जो लेबर आते थे, वे नहीं आए हैं. पिछले साल तक जो कारीगर 15 हजार रुपए प्रति महीना लेता था, वह अब 20 हजार मांग रहा है. जो तार पिछले साल 40 रुपए का था, वह अब 50 रुपए का है जो खाकी कागज पहले 40 रुपए प्रति किलो था, वह अब 60 रुपए हो गया है. जबकि रावण का बांस जो पहले 400 रुपए प्रति कौड़ी (20 बांस) मिलता था वह अब 800 रुपए का हो गया है. इस वजह से इस साल रावण के पुतले लगभग 25 से 30 फीसदी तक महंगे बिकेंगे.

कम पुतलों के बनने से और भी मंहगा हो सकता है पुतला

पुतला बनाने वाले एक कारीगर ने बताया कि पिछले साल तक वह लगभग 25 रावण बनाता था, मगर इस बार 8 रावण ही बना पाया है, वही दूसरे ने बताया कि वह हर साल 80 रावण के पुतले बनाता था, मगर अबकी बार महंगाई के चलते 40 रावण ही बना रहा है. अब जब पुतले कम बन रहे हैं, तो ऐसे में अगर मांग ज्यादा होती है तो शॉर्टेज के कारण अंतिम दिनों में रावण के पुतलों के दाम में और भी इजाफा हो सकता है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *