सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

दिल्ली में IAS कोचिंग के बेसमेंट में हादसे पर फूटा छात्रों का गुस्सा, करोल बाग मेट्रो स्टेशन के पास किया प्रदर्शन

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

 

Delhi Students Gathered At Karol Bagh Metro Station Protest Against Death of 3 Students Basement of IAS Coaching दिल्ली में IAS कोचिंग के बेसमेंट में हादसे पर फूटा छात्रों का गुस्सा, करोल बाग मेट्रो स्टेशन के पास किया प्रदर्शन

Delhi Students Protest: दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर नगर में एक कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में शनिवार (27 जुलाई) को पानी भरने से 3 छात्रों की मौत का मामला गरमा गया है. इस घटना के विरोध में करोल बाग मेट्रो स्टेशन के पास सैकड़ों की संख्या में छात्र जमा हुए हैं.

इस घटना को लेकर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा है और भारी संख्या में छात्र करोल बाग मेट्रो स्टेशन पर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी छात्रों ने वी वॉन्ट जस्टिस के नारे लगाए. वहीं, पुलिस छात्रों को सड़क से हटा रही है.

मध्य दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में भारी बारिश के बाद एक राव आईएएस कोचिंग सेंटर के ‘बेसमेंट’ में पानी भर जाने से शनिवार (27 जुलाई) को यूपीएसएसी परीक्षा की तैयारी कर रहे तीन स्टूडेंट्स की मौत हो गई. अग्निशमन विभाग (डीएफएस) के मुताबिक शनिवार शाम करीब सात बजे ‘राव आईएएस स्टडी सेंटर’ नामक कोचिंग में जलभराव की सूचना मिली थी.

Advertisement

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारी ने बताया कि बचावकर्मी जब मौके पर पहुंचे, तो उन्हें बेसमेंट में पानी भरा हुआ मिला. अधिकारियों ने बताया कि एनडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने घटनास्थल से तीन शव बरामद किए. मृतकों में एक छात्र और दो छात्राएं शामिल हैं.

मध्य दिल्ली के पुलिस उपायुक्त एम हर्षवर्धन ने कहा, ”हमें शनिवार शाम सात बजे एक कोचिंग संस्थान के भूतल में पानी भर जाने की सूचना मिली. कॉल करने वाले व्यक्ति ने बताया कि वहां कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है. हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि पूरे भूतल में पानी कैसे भर गया. ऐसा लगता है कि बेसमेंट में बहुत तेजी से पानी भर गया, जिससे कुछ लोग अंदर फंस गए.

दिल्ली की मंत्री आतिशी ने इस घटना को दुखद बताते हुए कहा था कि इसमें दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. वहीं, दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने कहा, ”राजेंद्र नगर में एक निजी कोचिंग संस्थान में कुछ अभ्यर्थी कल पानी भरने के कारण फंस गए और उनमें से तीन की जान चली गई. यह बहुत ही दुखद घटना है. इसकी गहन जांच किए जाने और मामले में सख्त कार्रवाई की जरूरत है. यह सुनिश्चित करना भी हमारी जिम्मेदारी है कि दिल्ली के किसी भी इलाके में ऐसी घटना दोबारा न हो.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *