सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

संभल में मस्जिद पर रंग फेंकने के बाद हुआ पथराव, भारी पुलिस हुई तैनात

2 मिनट पढ़ें
संभल में मस्जिद पर रंग फेंकने के बाद हुआ पथराव, भारी पुलिस हुई तैनात

संभल में मस्जिद पर रंग फेंकने के बाद हुआ पथराव, भारी पुलिस हुई तैनात

Advertisement

संभल में मस्जिद पर रंग फेंकने के बाद हुआ पथराव, भारी पुलिस हुई तैनात

होली के मौके पर उत्तर प्रदेश के संभल जिले के कोतवाली क्षेत्र के एक मस्जिद पर कथित तौर पर रंग फेंकने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद जमकर पथराव भी हुआ था। हलांकि, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करा दिया। आपको बता दें कि कल पूरे देश में होली का पर्व मनाया गया है, इस मौके पर कोई गड़बड़ी न हो इसलिए भारी पुलिस की तैनाती भी की गई थी। होली पर राज्य में माहौल खराब न हो इसलिए अलीगढ़ में पुलिस ने होली के दिन शीशे वाली मस्जिद और बाबरी मंडी की मस्जिद को कपड़ों से ढकवा दिया था।

संभल के पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया

संभल के पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि संभल कोतवाली क्षेत्र के खग्गू सराय में शुक्रवार दोपहर होली जुलूस के दौरान किसी अराजक तत्व द्वारा मस्जिद पर रंग फेंकने की घटना की जानकारी मिली थी। उन्होंने बताया कि मस्जिद पर रंग फेंकने के पश्चात पथराव की घटना हुई लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने जुलूस को सुरक्षित तरीके से इलाके से निकाला। उन्होंने बताया कि मस्जिद पर लगे रंग को स्थानीय लोगों व पुलिस द्वारा साफ करा दिया गया और क्षेत्र में पूर्ण रूप से शांति है।

Advertisement

मौके पर भारी संख्या में पुलिस तैनात

इसके बाद वहां भीड़ एकत्र हो गई. लेकिन पुलिस ने दोनों पक्षों से बात करने के बाद मामले को शांत कराया. मौके पर शांति है. मस्जिद पर लगे रंग को साफ करा दिया गया है. वहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *