सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

साउथ कोरिया विमान हादसा: सामने खड़ी थी मौत, शख्स ने परिवार को किया मैसेज, कहा- आखिरी शब्द बोल दूं क्या?

3 मिनट पढ़ें
साउथ कोरिया विमान हादसा

साउथ कोरिया विमान हादसा: सामने खड़ी थी मौत, शख्स ने परिवार को किया मैसेज, कहा- आखिरी शब्द बोल दूं क्या?

Advertisement

South Korea Plane Crash: दक्षिण कोरिया के मुआन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार (29 दिसंबर) सुबह 175 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों को लेकर जा रहा जेजू एयर का एक विमान रनवे से फिसलने के बाद एक कंक्रीट की दीवार से टकरा गया. टक्कर से विमान आग की लपटों में घिर गया और विमान में एक जोरदार धमाका हुआ. इस हादसे में 2 लोग जिंदा बचे हैं, बाकी के सभी 179 यात्रियों को मृत मान लिया गया है. लेकिन हादसे के बाद वे परिवार गहरे सदमे में चले गए हैं.

जेजू एयर हादसे में मारे गए सभी पीड़ितों के परिवार अंतहीन राह देख रहे हैं. कोरियाई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक यात्री के ऐसे ही परिवार ने कथित तौर पर कहा कि उन्हें दुर्घटना से कुछ मिनट पहले विमान में सवार शख्स का मैसेज आया था. उस शख्स ने लिखा था कि विमान से एक पक्षी टकरा गया है.

एक दूसरे मैसेज में शख्स ने कहा, “क्या मुझे अपने आखिरी शब्द कहने चाहिए?”

कैसे हुआ हादसा?

जेजू एयर कम पैसों में यात्रा कराने वाली सबसे बड़ी एयरलाइनों में से एक है. इस वजह से भी विमान आम लोगों की पहली पसंद हैं. ये हादसा इस विमान के इतिहास के पहला इतना बड़ा हादसा है. अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया है कि दो लोग जिंदा पाए गए हैं और उन्हें मलबे से निकाल कर अस्पताल ले जाया गया है.

Advertisement

एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि विमान के पिछले वाले हिस्से से लोगों को बचाने का काम किया गया है. साउथ कोरिया की समाचार एजेंसी योनहाप के मुताबिक विमान में सवार यात्रियों में से 173 दक्षिण कोरिया के थे और दो थाईलैंड के थे.

विमान क्रैश के पीछे कोई ठोस कारण का पता नहीं चला है. हालांकि समाचार एजेंसी योनहाप के मुताबिक, दुर्घटना की वजह विमान का पक्षियों से टकराना नजर आ रही है. हालांकि सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो में ये दावा किया जा रहा है कि विमान के लैंड होने से पहले उसका लैंडिग गियर पूरी तरह से नहीं खुला था और ये भी हादसे की मुमकिन वजह हो सकती है.

कोरियाई सरकार ने कहा?

दक्षिण कोरिया के परिवहन मंत्रालय की एक प्रेस ब्रीफिंग के अनुसार, कंट्रोल टॉवर ने सुबह 8:57 बजे चेतावनी जारी की गई. विमान के पायलट ने तुरंत सुबह 8:58 बजे मे डे अनाउंस किया (आपात स्थिति के लिए कोड) और सुबह 9 बजे लैंड करने का प्रयास किया गया, लेकिन तीन मिनट बाद 9:03 बजे लैंडिंग गियर के बिना लैंडिंग करते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया. मंत्रालय ने कहा, “रनवे नंबर 1 पर लैंड करने के कुछ वक्त पहले ही एयरपोर्ट कंट्रोल टावर ने चेतावनी जारी की थी कि लैंडिग के वक्त पक्षियों के टकराने का खतरा है.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *