सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

महाकाल मंदिर की नई वेबसाइट पर जल्द मिलेगी शीघ्र दर्शन टिकट, 20 दिसंबर से मोबाइल प्र‍तिबंधित

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में भक्तों को शीघ्र दर्शन टिकट खरीदने के लिए काउंटर पर नहीं जाना पड़ेगा। भक्त अपने एन्ड्राइड मोबाइल से यूपीआइ के माध्यम से 250 रुपये चुका कर आनलाइन टिकट खरीद सकेंगे। मंदिर समिति की नई वेबसाइट पर यह सुविधा जल्द शुरू होने जा रही है। बता दें इससे पहले एनआइसी द्वारा संचालित मंदिर की वेबसाइट पर यह सुविधा उपलब्ध थी।महाकाल मंदिर में 20 दिसंबर से मोबाइल भीतर ले जाना पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। मंदिर की आइटी शाखा के प्रभारी अधिकारी राजकुमार सिंह ने बताया मंदिर समिति ने कुछ समय पहले एनआइसी की वेबसाइट बंद कर निजी कंपनी से नई वेबसाइट (www.shrimahakaleshwar.com) बनवाई है। इस वेबसाइट पर फिलहाल शीघ्र दर्शन टिकट बुक करने की सुविधा नहीं है। पुरानी वेबसाइट पर यह सुविधा अपलब्ध थी। एक सप्ताह के भीतर नई वेबसाइट पर भी भक्तों को आनलाइन शीघ्र दर्शन टिकट प्राप्त होने लगेंगे। मंदिर समिति ने श्री महाकाल महालोक के सामने एक दानदाता के माध्यम से यात्री गृह का निर्माण कराया है। यात्री गृह में कमरों की बुकिंग भी आनलाइन होगी। मंदिर समिति कमरों का किराया निर्धारित कर रही है। किराए का निर्धारण होने के बाद श्रद्धालु वेबसाइट के माध्यम से कमरों की आनलाइन बुकिंग करा सकेंगे। मंदिर की वेबसाइट पर आनलाइन दान तथा भस्म आरती दर्शन की बुकिंग सुविधा भी उपलब्ध है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *