सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

दामाद ने ससुर को पीट-पीटकर मार डाला, बेटी के यहां पहुंचा था पिता, सामने आई ये बात

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

बेतिया में दामाद ने ससुर को पीट-पीटकर मार डाला, बेटी के यहां पहुंचा था पिता, सामने आई ये बात

Bihar Bettiah Crime News Son In Law Killed His Father In Law ANN | Bettiah  Crime News: बेतिया में दामाद ने ससुर को पीट-पीटकर मार डाला, बेटी के यहां  पहुंचा था पिता,

घटना के बाद मृतक अमरुल्लाह शेख की बेटी हसनतारा सदमे में है. पूरा मामला शिकारपुर थाना क्षेत्र के महुअवा गांव का है. दामाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

शिकारपुर थाना क्षेत्र के नरकटियागंज में एक दामाद ने अपने ससुर की जान ले ली. घटना मंगलवार (14 नवंबर) देर रात की है. दामाद ने ससुर को पीट-पीट कर मार डाला. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित अलिफ शेख को गिरफ्तार कर लिया है. यह घटना महुअवा गांव की है. घर के अन्य सदस्य घटना के बाद से फरार हैं.

यह बात सामने आई है कि बेटी हसनतारा खातून की पिटाई की खबर पर उसका पिता अपने दामाद से पूछने के लिए ससुराल पहुंचा था. ससुर ने अपने दामाद से सिर्फ इतना ही पूछा कि बेटी के साथ मारपीट क्यों की जाती है इसको लेकर ससुर और दामाद के बीच बहस होने के बाद मारपीट भी हो गई. मारपीट के दौरान अमरुल्लाह शेख की मौत हो गई. घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है. अमरुल्लाह शेख की बेटी सदमे में है.

Advertisement

अमरुल्लाह शेख की बेटी ने लगाए हैं ये आरोप

घटना के बारे में हसनतारा खातून के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है. हसनतारा खातून ने आरोप लगाया है कि पहले से ही उसका पति मारपीट करता था. मारपीट की सूचना पिता को मिली थी. इस पर वो पूछने के लिए ही पहुंचे थे. घर पहुंचकर पूछताछ करने लगे. इसी बीच पति अलिफ शेख और उसका भाई पिता के साथ मारपीट करने लगे. इसमें उसके पिता की मौत हो गई.

इस मामले में शिकारपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक अमरुल्लाह शेख के दामाद अलिफ शेख और उसके भाई ने मारपीट की है. घटना में अमरुल्लाह शेख की मौत हो गई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया है. आगे की कार्रवाई में पुलिस जुटी है. वहीं नरकटियागंज थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित अलिफ शेख को गिरफ्तार कर लिया गया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *