सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

महाराष्ट्र में लंपी रोग से अबतक 126 मवेशियों की मौत

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

महाराष्ट्र में मवेशियों में लंपी वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। ढेलेदार त्वचा रोग ने अब तक महाराष्ट्र के 25 जिलों में 126 मवेशियों की जान ले ली है। इस बीच लंपी रोग को मुंबई में फैलने से रोकने के लिए मुंबई महानगर में भी एहतियात बरती जा रही है। लंपी वायरस के संभावित खतरे को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुपालन में मुंबई महानगरपालिका द्वारा महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। लंपी बीमारी के चलते मनपा क्षेत्र में जानवरों की यात्रा, जानवरों का परिवहन, जानवरों का बाजार लगाना आदि प्रतिबंधित कर दिया गया है। वहीं मुंबई के पुलिस आयुक्त ने आदेश जारी कर शहर में मवेशियों को सार्वजानिक जगहों पर ले जाने पर पूरी तरह से बैन लगा दिया है। बता दें कि राज्य के पशुपालन विभाग ने शनिवार को बताया था कि लंपी वायरस की चपेट में आने से महाराष्ट्र के जलगांव जिले में 47, अहमदनगर जिले में 21, धुले में 2, अकोला में 18, पुणे में 14, लातूर में दो, सतारा में छह, बुलढाणा में पांच, अमरावती में सात मवेशियों की मौत हुई है। जबकि, सांगली, वाशिम, जालना और नागपुर जिले एक-एक मवेशी की मौत हुई है। राज्य सरकार ने बताया कि ढेलेदार त्वचा रोग तेजी से फैल रहा है. हालाँकि यह जानवरों से या गाय के दूध के माध्यम से मनुष्यों में नहीं फैलता है। पशुपालन विभाग के अनुसार लंपी बीमारी के इलाज में आवश्यक दवाओं की खरीद के लिए प्रति जिले को एक करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध कराई जा रही है। जबकि मवेशियों को वैक्सीन लगाने का काम भी तेजी से चल रहा है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *