सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

डेटिंग ऐप के जरिए ठगने के आरोप में,एक महिला सहित छह गिरफ्तार

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

डेटिंग ऐप के जरिए दोस्ती करके ठगने के आरोप में एक महिला सहित छह गिरफ्तार

आरोपियों ने भारत में रहने वाले सैकड़ों लोगों से ठगी करने की बात स्वीकार की, पुलिस ने तीन लैपटॉप ,17 मोबाइल फोन, इंटरनेट का डोंगल, 40,860 रुपये नगद, तीन पासपोर्ट तथा एक स्कूटी बरामद की।

ठगी करने वाली भूटान की एक महिला समेत छह लोगों को गिरफ्तार

पुलिस ने डेटिंग ऐप के माध्यम से युवक युवतियों से दोस्ती करके ठगी करने वाली भूटान की एक महिला समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है . उनके पास से पुलिस ने नगदी, लैपटॉप, मोबाइल फोन आदि बरामद किया है . आरोपियों ने भारत में रहने वाले सैकड़ों लोगों से ठगी करने की बात स्वीकार की है.

पुलिस उपायुक्त जॉन प्रथम हरिश्चंद्र ने बताया कि पुलिस ने एक सूचना के आधार पर रविवार को नाइजीरिया के ओकोली स्टीफन, ओकोसिंधी माइकल, उमादी रोलैंड, ओकोली डेनियल, ओकोली प्रोस्पर तथा भूटान के कुंजंगमो को गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने तीन लैपटॉप ,17 मोबाइल फोन, इंटरनेट का डोंगल, 40,860 रूपए नगद, तीन पासपोर्ट तथा एक स्कूटी बरामद की है.

पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि भारत में अवैध रूप से रह रहे ये लोग सोशल मीडिया के माध्यम से यहां के युवक-युवतियों से संपर्क करते थे तथा खुद को विदेश में रहने वाले व्यक्ति बताकर उन्हें अपने जाल में फंसाते थे.

Advertisement

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसके बाद ये लोग अपने शिकारों से कहते कि उनसे मिलने के लिए वे विदेश से भारत में आ रहे हैं, या संबंधित को कीमती उपहार विदेश से भेज रहे हैं. कुछ दिन बाद कथित रूप से मुंबई के एयरपोर्ट से कस्टम अधिकारी बनकर फोन करते तथा पीड़ित से ये लोग अपने खाते में विदेशी उपहार के ऊपर लगने वाली कस्टम ड्यूटी आदि के नाम पर मोटी रकम जमा करवाते थे.

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि इन ठगों ने सैकड़ों लोगों से ठगी करने की बात स्वीकार की है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार महिला कुंजंगमो भूटान की रहने वाली है, तथा वह हिंदी काफी अच्छी बोलती है. वही महिला कस्टम अधिकारी बनकर पीड़ित से संपर्क करती थी तथा रकम वसूलने में अहम भूमिका निभाती थी.

डीसीपी ने बताया कि नोएडा में रहने वाली एक मीडिया कर्मी महिला से भी इन्होंने कुछ दिन पूर्व 66 हजार रुपए की ठगी की थी. इस बाबत थाना सेक्टर 20 में मुकदमा दर्ज है.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *