सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

सिद्धू मूसेवाला के पिता को मिली पाकिस्तान से धमकी, कुछ महीनों के लिए छोड़ दिया गांव

3 मिनट पढ़ें
सिद्धू मूसेवाला के पिता को मिली पाकिस्तान से धमकी, कुछ महीनों के लिए छोड़ दिया गांव

सिद्धू मूसेवाला के पिता को मिली पाकिस्तान से धमकी, कुछ महीनों के लिए छोड़ दिया गांव

Advertisement

 

गायक सिद्धू मूसेवाला की मौत को करीब दो महीने हो चुके हैं लेकिन उनके चाहने वाले अभी भी मनसा जिले के मूसा गांव स्थित उनके घर पर उनके माता-पिता से मिलने जाते हैं। साथ ही मूसेवाला को श्रद्धांजलि देने के लिए भी उनके प्रशंसक वहां पहुंचते हैं। इसी बीच सिद्धू मूसेवाला के परिवार की तरफ से कहा गया कि उनसे मिलने वाले लोग अभी ना आएं क्योंकि वे बाहर गए हैं। लेकिन जानकारी यह सामने आ रही है कि सिद्धू मूसेवाला के पिता को पाकिस्तान से धमकी मिली है इसलिए कुछ महीनों के लिए उन्होंने गांव छोड़ दिया है।

मूसेवाला के पैतृक गांव में उनकी याद में उनकी प्रतिमा लगाई गई

दरअसल, हाल ही में सिद्धू मूसेवाला के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज के स्टोरी सेक्शन में सूचना दी गई। कहा गया कि जो मूसेवाला के माता-पिता से मिलना चाहते हैं और उनके घर पर शोक मनाना चाहते हैं, उनके लिए यह सूचना है कि सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता कुछ महीनों के लिए गांव से बाहर गए हैं। जो भी उनसे मिलने आ रहे हैं उनसे अनुरोध है कि निराश न हों। हम आपको पोस्ट के माध्यम से अपडेट रखेंगे। लेकिन इसी बीच एक रिपोर्ट में पारिवारिक सूत्रों के हवाले से बताया है कि मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को पाकिस्तान के एक नंबर से सोशल मीडिया पर धमकी भरा मैसेज मिला है। जैसे ही यह मामला सामने आया है, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यह भी जानकारी सामने नहीं आई है कि गायक के माता-पिता कहां गए हैं। इससे पहले रविवार को मूसेवाला के पैतृक गांव में उनकी याद में उनकी प्रतिमा लगाई गई।

Advertisement

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से 10 किलोमीटर दूर भकना गांव में करीब 5 घंटे एनकाउंटर चला

इस दौरान एक मार्मिक तस्वीर सामने आई जब उस मूर्ति को छू कर सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता उसे ऐसे दुलारने लगे, मानों वो अपने बेटे से ही प्यार कर रहे हों। इस दौरान वहां मूसेवाला के चाहने वालों की भीड़ उमड़ी रही। उधर मूसेवाला के मर्डर केस में आरोपी दो गैंगस्टर्स को पंजाब पुलिस ने बुधवार को अमृतसर में मार गिराया है। बताया गया कि भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से 10 किलोमीटर दूर भकना गांव में करीब 5 घंटे एनकाउंटर चला। मरने वाले गैंगस्टर्स के नाम जगरूप सिंह रूपा और मनप्रीत मन्नू हैं। इस ऑपरेशन में तीन पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *