सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

श्रुति हासन कोरोना संक्रमित,बोलीं- एहतियात बरतने के बावजूद हुआ कोरोना

2 मिनट पढ़ें
श्रुति हासन कोरोना संक्रमित,बोलीं- एहतियात बरतने के बावजूद हुआ कोरोना

श्रुति हासन कोरोना संक्रमित,बोलीं- एहतियात बरतने के बावजूद हुआ कोरोना

Advertisement

श्रुति हासन कोरोना संक्रमित,बोलीं- एहतियात बरतने के बावजूद हुआ कोरोना

कोरोना की तीसरी लहर ने पूरे देश को अपनी चपेट ले लिया था। हालांकि अब कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की गई है, किन्तु अभी भी यह पूरी तरह से हमारे बीच से गया नहीं है। इसका ताजा उदाहरण बनके सामने आई हैं बॉलीवुड अभिनेत्री श्रुति हासन। श्रुति हासन कोरोना संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है, जिसके बाद से ही उनके फैंस उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। श्रुति ने अपने स्वास्थय की जानकारी साझा करते हुए अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा,”हैलो एवरिवन। मैं आप सभी को अपने स्वास्थ्य की ताजा खबर देना चाहती हूं। सारी सावधानियां बरतने के बाद भी मैं कोविड-19 की चपेट में आ गई हूं। मैं ठीक होने की प्रॉसेस पर हूं। 0 थैंक यू और आप सभी से जल्द ही मिलूंगी।”

उनके फैंस इंस्टाग्राम पर तुरंत रिएक्ट करने लगे

श्रुति हासन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके फैंस इंस्टाग्राम पर तुरंत रिएक्ट करने लगे। सभी ने उनके जल्द स्वस्थ हो जाने की प्रार्थना की। एक यूजर ने लिखा, जल्दी ठीक होकर वापस लौटो, हमें आपका इंतजार रहेगा। वहीं फैंस के साथ-साथ सोफी चौधरी और नमृता शिरोडकर जैसे हिरोइनों ने भी श्रुति के पोस्ट पर कमेंट्स किए।

श्रुति हासन कोरोना संक्रमित,बोलीं- एहतियात बरतने के बावजूद हुआ कोरोना

Advertisement

 

अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज ‘बेस्ट सेलर’ में नजर आई थीं

श्रुति हासन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज ‘बेस्ट सेलर’ में नजर आई थीं। उनका अगला प्रोजेक्ट ‘सालार’ है, जिसमें वह प्रभास के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा वह गोपीचंद मालिनेनी द्वारा निर्देशित एक फिल्म में एन. बालकृष्ण के साथ अभियन करती नजर आएंगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *