सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

Shri Mad Devi Bhagwat Katha: भव्य संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत कथा में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब धार्मिक वातावरण में गूंजा कथा का रस

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Shri Mad Devi Bhagwat Katha: भव्य संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत कथा में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब धार्मिक वातावरण में गूंजा कथा का रस

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : बुराड़ी स्थित पम्प हाउस रोड, न्यू हरित विहार, कमल विहार, कमालपुर बुराड़ी में श्री नारायण निष्काम सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित दस दिवसीय संगीतमय भव्य श्रीमद् देवी भागवत कथा के छठे दिन शुक्रवार को कथा व्यास श्रद्धेय आचार्य बिपिन कृष्ण पाण्डेय जी ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जन्म एवं भगवान श्रीकृष्ण जन्म से लेकर सीता हरण तक की कथा का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान उन्होंने विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से श्रोताओं को धर्म, भक्ति एवं मर्यादा का संदेश देते हुए जीवन में आदर्शों के पालन की प्रेरणा दी। व्यास जी ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार उन्होंने अपने जीवन में सत्य, त्याग और कर्तव्य का पालन किया। वहीं भगवान श्रीकृष्ण के जन्म प्रसंग का वर्णन करते हुए उन्होंने अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया। सीता हरण की कथा सुनाते हुए उन्होंने बताया कि यह प्रसंग हमें सतर्कता, धैर्य और विश्वास की प्रेरणा देता है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन करते हुए बताया कि भगवान श्रीराम ने भी नवरात्रों में माता की विधिवत पूजा-अर्चना एवं व्रत किया था। उनकी अखंड भक्ति और श्रद्धा से प्रसन्न होकर माँ भगवती ने उन्हें शक्ति का वरदान प्रदान किया।

Advertisement

आचार्य जी ने आगे बताया कि माता के आशीर्वाद से ही भगवान श्रीराम को रावण पर विजय प्राप्त करने की शक्ति मिली। यह प्रसंग हमें सिखाता है कि कठिन परिस्थितियों में भी श्रद्धा, भक्ति और साधना के माध्यम से हम सफलता प्राप्त कर सकते हैं। श्री नारायण निष्काम सेवा समिति विगत कई वर्षों से समय-समय पर विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करती आ रही है। समिति का मुख्य उद्देश्य समाज में धार्मिक जागरूकता, सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण तथा आपसी एकता, शांति और सद्भावना को बढ़ावा देना है। पंडाल संचालक हरीश पंत ने संगीतमय भव्य श्रीमद् देवी भागवत कथा में पधारे सभी श्रद्धालुओं का हार्दिक धन्यवाद किया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को नियमित रूप से कथा श्रवण करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से न केवल आध्यात्मिक ज्ञान की प्राप्ति होती है, बल्कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और संस्कारों का भी संचार होता है। इस अवसर पर श्री नारायण निष्काम सेवा समिति के अध्यक्ष ललित पंत एवं महासचिव मनोज शर्मा सहित समिति के समस्त सदस्यगण अपने-अपने परिवारों के साथ उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं सैकड़ों श्रद्धालु भी पंडाल में बड़ी संख्या में कथा श्रवण करने हेतु शामिल हुए। श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया तथा आयोजन की गरिमा और भी बढ़ गई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *