सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

रोहित शर्मा को 2024 टी20 वर्ल्ड कप में नहीं मिलनी चाहिए जगह? फॉर्मेट में पांच सालों से नहीं कर पाए कमाल

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

रोहित शर्मा को 2024 टी20 वर्ल्ड कप में नहीं मिलनी चाहिए जगह? फॉर्मेट में पांच सालों से नहीं कर पाए कमाल

रोहित शर्मा को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम में शामिल किया जाएगा या नहीं, ये अभी भी सवाल बना हुआ है. लेकिन पिछले पांच सालों में उनका टी20 रिकॉर्ड बहुत ही खराब है.

रोहित शर्मा को लेकर इन दिनों एक चर्चा ज़ोरों पर है कि क्या उन्हें इस साल खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 में जगह मिलेगी या नहीं. भारतीय कप्तान ने आखिरी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला 2022 में खेला था, जो टी20 वर्ल्ड कप का था. ऐसे में रोहित का टी20 वर्ल्ड कप खेलने का सवाल और दमदार हो जाता है. लेकिन पिछले पांच सालों में रोहित शर्मा के टी20 आंकड़ें देख आप भी ये कहने पर मजबूर हो जाएंगे कि रोहित को वर्ल्ड कप में जगह न ही दी जाए, तो बेहतर है.

रोहित शर्मा दुनिया के उन बल्लेबाज़ों में शुमार होते हैं, जो अपनी हार्ड हिटिंग के लिए जाने जाते हैं. जिस तरह रोहित ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में कमाल का फॉर्म दिखाया था, वैसे ही वो 2024 टी20 वर्ल्ड कप में भी कमाल कर सकते हैं. लेकिन पिछले पांच सालों में रोहित शर्मा के टी20 आंकड़े बेहद ही खराब हैं, जो वाकई चिंता बढ़ाने वाली बात है.

बीते पांच सालों में किसी भी बल्लेबाज़ ने इतने खराब औसत और स्ट्राइक रेट से रन नहीं बनाए होंगे, जितने रोहित शर्मा ने बनाए हैं. टी20 क्रिकेट में रोहित के पिछले पांच सालों का लेखा-जोखा देखा जाए तो उन्होंने 128 पारियों में 26.88 की औसत और 133.62 के स्ट्राइक रेट से 3334 रन बनाए हैं.

Advertisement

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में खेला था आखिरी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला 

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने आखिरी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला नवंबर, 2022 में खेल था, जो इंग्लैंड के खिलाफ 2022 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल का टूर्नामेंट था. रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज़ हैं.

अब तक ऐसा रहा टी20 इंटरनेशनल करियर 

रोहित शर्मा ने अब तक अपने करियर में 148 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं, जिनकी 140 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 31.32 की औसत और 139.24 के स्ट्राइक रेट से 3853 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 29 अर्धशतक निकले हैं, जिसमें उनका हाई स्कोर 118 रनों का रहा है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *