सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

कैलाश गहलोत का दावा- बीते माह दिल्ली में बिके कुल वाहनों में से 19.5% इलेक्ट्रिक व्हीकल्स 

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

कैलाश गहलोत का दावा- बीते माह दिल्ली में बिके कुल वाहनों में से 19.5% इलेक्ट्रिक व्हीकल्स 

Delhi दिसंबर माह में बिके कुल वाहनों में से 19.5 प्रतिशत वाहन इलेक्ट्रिक व्हीकल थे. ईवी वाहनों की बिक्री की यह संख्या देश के किसी भी राज्य में सबसे अधिक है.

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बुधवार को दावा किया है कि राष्ट्रीय राजधानी में दिसंबर 2023 में बिके कुल वाहनों में से 19.5 प्रतिशत वाहन इलेक्ट्रिक व्हीकल थे. उनके अनुसार इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री की यह संख्या अब तक देश के किसी भी राज्य में सबसे अधिक है.

उन्होंने कहा कि दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए अरविंद केजरीवाल सरकार ने अलग से दिल्ली इलेक्ट्रिकल्स व्हीकल नीति घोषित की गई थी. दिल्ली सरकार ने कई चरणों में ईवी की खरीद के लिए सब्सिडी देने की घोषणा की. ईवी व्हीकल को लेकर दिल्ली सरकार की सब्सिडी नीति 31 दिसंबर 203 को समाप्त हो गई. हालांकि, दिल्ली परिवहन विभाग के अधिकारियों ने कहा था कि इसे 31 मार्च 2024 तक बढ़ा दिया जाए.

दिल्ली में पंजीकृत ईवी की संख्या 73,610

Advertisement

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘ दिल्ली में दिसंबर 2023 में बिके कुल वाहनों में से 19.5 प्रतिशत वाहन इलेक्ट्रिक थे. इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री की यह संख्या अब तक देश के किसी भी राज्य में सबसे अधिक है. दिल्ली में 2023 में कुल मिलाकर 6,57,312 वाहन पंजीकृत किए गये, जिनमें से 73,610 इलेक्ट्रिक थे.’’

EV मामले में दिल्ली देश में सबसे आगे

दिल्ली परिवहन विभाग की ओर से अगस्त 2023 में जारी बयान में दावा किया गया था कि दिल्ली में इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी जिस लक्ष्य ध्यान में रखकर लागू किया गया था, उसके 86 प्रतिशत टारगेट पूरा कर लिया गया है. यही वजह है कि दिल्ली ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट और इलेक्ट्रिक व्हीकल सेल की ओर से अगस्त 2023 में दिल्ली में रिवाइज्ड इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2.0 ड्राफ्ट के लिए स्टेकहोल्डर कंसल्टेशन का आयोजन किया गया था. विभागीय अधिकारियों ने इस बात का भी दावा किया था कि ईलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बढ़ावा देने के मामले में दिल्ली देश के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में आगे है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *