सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

राम मंदिर उद्घाटन में शामिल होने के लिए तैयार हैं टीवी की ‘सीता, 22 जनवरी को दिवाली मनाएंगी दीपिका चिखलिया

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

राम मंदिर उद्घाटन में शामिल होने के लिए तैयार हैं टीवी की ‘सीता, 22 जनवरी को दिवाली मनाएंगी दीपिका चिखलिया

‘रामायण’ की ‘सीता’ दीपिका चिखलिया राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं. इस खास मौके पर दीपिका ने सभी देशवाशियों से एक खास अपील की है.

बस अब कुछ ही दिनों में वह एतिहासिक पल आने वाला है, जिसका इंतजार सभी देशवाशियों का था. 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है. वहीं इस ग्रैंड इवेंट में शामिल होने के लिए की तमाम हस्तियों को न्यौता दिया गया है. राम मंदिर में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के इस खास मौके पर टीवी की सिता दीपिका चिखलिया भी शामिल होने वाली हैं.

22 जनवरी को दिवाली मनाएंगी दीपिका चिखलिया

वहीं इस भव्य समारोह के लिए निमंत्रण मिलने से दीपिका बेहद खुश हैं. इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि आज भी लोग हमें याद रखते हैं. मैं सभी देशवासियों से ये अपील करना चाहती हूं कि 22 जनवरी को सभी अपने अपने घरों पर दीप जलाकर दिवाली मनाए.’

इन सितारों को मिला न्यौता

Advertisement

बता दें कि इस भव्य समारोह में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल होने वाली हैं. इस लिस्ट में अनुपम खेर, धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित, कंगना रनौत, सनी देओल, अक्षय कुमार, अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ, आयुष्मान खुराना सहित सितरों के नाम शामिल है. वहीं गेस्ट लिस्ट में बड़े बड़े डायरेक्टर्स के नाम भी शामिल हैं.

साउथ के ये बड़े एक्टर्स भी होंगे शामिल 

वहीं सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं साउथ स्टार्स को भी इनविटेशन दिया गया है. प्रभास, यश, रजनीकांत जैसे साउथ के कई बड़े स्टार्स इस खास मौके का गवाह बनने वाले हैं. वहीं इनॉग्रेशन के मौके पर देश के प्रधानमंत्री मोदी मौजूद के लिए कड़ी सुरक्षा का इंतजाम होगा.

वहीं इस भव्य समारोह को लेकर राम भक्तिों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है. इस ऐतिहासिक पल को देखने के लिए लोग बेहद एक्साइटेड हैं. हर राम भक्त को 22 जनवरी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *