सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

Delhi में सीट बंटवारे पर शहजाद का कांग्रेस से सवाल, क्या इन मुद्दों पर सबसे पुरानी पार्टी ने AAP से कर लिया समझौता? 

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi में सीट बंटवारे पर शहजाद का कांग्रेस से सवाल, क्या इन मुद्दों पर सबसे पुरानी पार्टी ने AAP से कर लिया समझौता? 

बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने दिल्ली में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस से सवाल किया है कि क्या इन मुद्दों पर देश की सबसे सबसे पुरानी पार्टी का आप से समझौता हो गया?

दिल्ली की सात लोकसभा सीटों को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच पहले राउंड की बातचीत सात जनवरी को हुई. अभी यह तय नहीं हो पाया है कि दोनों पार्टी के किन-किन सीटों पर चुनाव लड़ने को लेकर सहमति बनी है. इसके बावजूद दिल्ली, पंजाब में आप-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर बीजेपी नेताओं ने सवाल उठाने शुरू कर दिए है. बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने मंगलवार को सीट दिल्ली और पंजाब में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने देश की सबसे पुरानी पार्टी से पूछा है कि क्या कांग्रेस ने समझौता कर लिया. क्या कांग्रेस ये बताएगी उसने किन-किन मसलों पर समझौता करने का फैसला लिया है.

कांग्रेस नेता मान के बयान को भूल गए

शहजाद पूनावाला ने मंगलवार को अपने बयान में कहा है कि आप-कांग्रेस के बीच कितनी बड़ी वैचारिक खाई और अवरोध है, ये पूरी दुनिया जनती है. क्या कांग्रेस के नेता पंजाब के सीएम भगवंत मान के उस बयान को भूल गए, जिसमें उन्होंने कहा है कि एक थी कांग्रेस? क्या कांग्रेस पार्टी यह भूल गई है कि आप सरकार की शिकायत पर पवन खेड़ा के खिलाफ केस दर्ज है.

Advertisement

ये हैं शहजाद पूना वाला के कांग्रेस के नेताओं से सवाल

1. उन्होंने कांग्रेस के नेताओं से सवाल किया है कि आखिर कांग्रेस ने किन-किन मसलों पर समझौता करने का मन बनाया है. क्या कांग्रेस यह भी भूल गई कि अरविंद केजरीवाल की सरकार ने दिल्ली विधानसभा में एक प्रस्ताव पारित किया था, जिसमें कहा गया था कि 1984 के दंगों के लिए राजीव गांधी का भारत रत्न वापस लिया जाना चाहिए। क्या अब उन्होंने इतने महत्वपूर्ण मुद्दे पर समझौता कर लिया?

2. आप नेताओं ने अन्ना हजारे से वादा किया था कि हम कांग्रेस से कभी समझौता नहीं करेंगे और भ्रष्ट पार्टियों के खिलाफ जाएंगे, आज वे भ्रष्ट पार्टियों की गोद में बैठे हैं. कांग्रेस इसे भूल गई क्या?

3. कांग्रेस नेता संजय सिंह, अरविंद केजरीवाल और अन्य नेताओं के पोस्टर चिपकाकर लोगों को बता रहे हैं कि ये लोग भ्रष्ट हैं? क्या कांग्रेस वाले ये बताएंगे कि शराब घोटाले से उन्हें कितना पैसा मिला है, जिसके कारण वे चुप हैं?

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *