Home धर्म-कर्म Bhagwan Mahavir 2625 birth anniversary: शाहदरा में गाजे बाजे के साथ निकली...

Bhagwan Mahavir 2625 birth anniversary: शाहदरा में गाजे बाजे के साथ निकली भगवान महावीर जन्म कल्याणक रथयात्रा : विपिन जैन

0
40

Bhagwan Mahavir 2625 birth anniversary: शाहदरा में गाजे बाजे के साथ निकली भगवान महावीर जन्म कल्याणक रथयात्रा : विपिन जैन

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : भगवान महावीर के 2625 वें जन्म कल्याणक पर शाहदरा विधानसभा क्षेत्र के जैन मंदिर छोटा बाजार में विशाल धर्म सभा का आयोजन हुआ । इस दौरान क्षुल्लिका पूजा भूषण व भक्ति भूषण माता जी के सानिध्य व भारी तादाद में उपस्थित जैन धर्मावलंबियों द्वारा भगवान महावीर का अभिषेक किया गया | उल्लेखनीय है कि 27 मार्च से जैन मंदिर शाहदरा में आचार्य श्रुत सागर जी महाराज के सानिध्य व आशीर्वाद से शुरू हुए महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव में 31 मार्च को विशाल रथयात्रा भी निकाली गई जोकि धर्मसभा से पूर्व शाहदरा जैन समाज द्वारा शाहदरा के बाजारों में निकाली गई । रथयात्रा में जैन क्षुल्लिका पूजा भूषण व भक्ति भूषण माताजी,विधायक संजय गोयल, पूर्व पार्षद निर्मल जैन , भाजपा शाहदरा जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष विपिन जैन , समाज के प्रधान रमेश जैन , मंत्री राकेश जैन , कोषाध्यक्ष पंकज जैन , विकास जैन , विजेन्द्र जैन , राजबीर जैन , एडo राजेश जैन , दमन जैन , जैन युवा मंच से मोहित जैन , तरूण जैन व स्याद्बाद युवा क्लब के अध्यक्ष संदीप जैन, अनिल जैन, राजेश जैन, सुखमाल जैन, सुरैश शर्मा, नरेंद्र जैन,मुदित जैन व महेश चौधरी सहित हजारों श्रद्धालु सम्मिलित रहे । रथयात्रा छोटा बाजार स्थित जैन मंदिर से शुरू होकर सर्कुलर रोड, फर्श बाजार, बड़ा बाजार,बाबु राम स्कुल , शालीमार पार्क होती हुई जैन मंदिर छोटा बाजार में आयोजित धर्म सभा स्थल पर पहुंची ।

जहां भगवान महावीर का अभिषेक हुआ रथयात्रा में हाथी घोड़े, बैंड बाजे,स्कुली बच्चे व अहिंसा का संदेश देती झांकियों के साथ चल रहे भगवान महावीर के रथ का श्रद्धालुयो द्वारा जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया व आरती उतारी गई । अनंत करुणा, अहिंसा और सत्य के महान संदेशवाहक, 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के 2625 वें जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर आचार्य श्रुत सागर ने अपना संदेश देते हुए कहा कि भगवान महावीर ने मानवता को अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह के दिव्य सिद्धांतों का अमूल्य मार्ग दिखाया। उनका जीवन त्याग, तप और आत्मसंयम की अनुपम मिसाल है। उन्होंने सिखाया है कि सच्ची विजय बाहरी नहीं, बल्कि अपने भीतर के क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार पर विजय पाना है। वर्तमान में भगवान महावीर के संदेश जियो और जीने दो के माध्यम से ही विश्व युद्ध की ओर बढ़ रहे अमेरिका-इसराइल व ईरान युद्ध को रोका जा सकता है। भगवान महावीर का संदेश केवल एक धर्म तक सीमित नहीं, बल्कि सम्पूर्ण मानवता के कल्याण का मार्ग है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here