सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Shah Rukh Khan के सुपरस्टार बनने की भविष्यवाणी 31 साल पहले ही हो गई थी,हेमा मालिनी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

31 साल पहले ही हो गई थी Shah Rukh Khan के सुपरस्टार बनने की भविष्यवाणी, हेमा मालिनी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

सालों पहले ही यह भविष्यवाणी हो गई थी कि आगे चलकर शाहरुख खान बहुत बड़े स्टार बनेंगे. हेमा मालिनी ने एक इंटरव्यू में इसका खुलासा किया है.

शाहरुख खान और उनके स्टारडम के बारे में सब जानते हैं. लोग उनके दीवानें हैं और उनकी हमेशा उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं. किंग खान करीब तीन दशक से बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं और हाल ही में पठान की सफलता ने यह साबित कर दिया कि आखिर उन्हें बॉक्स-ऑफिस का बादशाह क्यों कहा जाता है.

साल 1992 में शाहरुख की चार फिल्में रिलीज हुई थीं. इनमें से एक दिल आशना है थी, जिसकी प्रोड्यूसर और डायरेक्टर हेमा मालिनी थीं. कहा जाता है कि यह शाहरुख की पहली फिल्म थी, जिसे उन्होंने शूट किया था. एक इंटरव्यू में हेमा मालिनी ने बताया कि जब उन्होंने शाहरुख को फिल्म के लिए साइन किया था तो उनकी गुरु मां ने कहा था कि शाहरुख एक दिन सुपरस्टार बनेंगे.

फौजी में शाहरुख को देख दिया फिल्म का ऑफर

शाहरुख के बारे में अपनी राय शेयर करते हुए हेमा मालिनी ने लहरें टीवी से कहा कि टीवी सीरियल फौजी में वह बहुत क्यूट और स्वीट लग रहे थे. वह ये सीरियल देखा करती थीं. उस समय उनकी फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार हो रही थी और वह दिल आशना है के लिए कोई नया कैरेक्टर चाहती थीं. जब उन्होंने शाहरुख को देखा तो उन्हें लगा कि यह लड़का अच्छा दिख रहा है और वह उन्हें साइन करना चाहती थीं.

Advertisement

गुरु मां ने की किंग खान के स्टारडम की भविष्यवाणी

हेमा मालिनी की बहन ने शाहरुख से बात की थी. जब शाहरुख उन लोगों से मिलने आए तो धर्मंद्र से भी उनकी मुलाकात हुई थी. तब उनकी गुरु मां ने कहा था कि यह बड़ा सुपरस्टार बनेगा।

मैंने गुरु मां से कहा था- मां, मैं फिल्म बना रही हूं. दिल आशना है नाम उन्होंने ही दिया था. उन्होंने कहा- आपको बहुत बड़ा हीरो मिल रहा है. मुझे समझ नहीं आया. मैंने कहा कि ये नए हीरो हैं. तब उन्होंने कहा- नहीं, नहीं, आपको बहुत बड़ा हीरो मिल रहा है. और वह बन गए ना बड़े? उन्हें दिख जाता है कि आगे क्या होने वाला है.

गुरु मां ने दी थी धर्मेंद्र से शादी करने की दी थी सलाह

हेमा मालिनी ने यह भी बताया कि गुरु मां ने उनके करियर में भी उनकी बहुत मदद की थी. उन्होंने ही बागबान साइन करने कहा था और शादीशुदा होने के बावजूद उन्होंने धर्मेंद्र से शादी करने की सलाह दी थी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *