सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया अंडरपास रहा जलभराव मुक्त, .एम.रेखा गुप्ता और विधायक संजय गोयल का जताया आभार : विनीत जैन सी

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया अंडरपास रहा जलभराव मुक्त, .एम.रेखा गुप्ता और विधायक संजय गोयल का जताया आभार : विनीत जैन सी

नई दिल्ली ( हर्ष भारद्वाज ) : लगभग 100 वर्ष पुराने फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया की जीवनरेखा माने जाने वाले फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया अंडरपास के इस वर्ष लगातार दो दिनों की भारी वर्षा के बावजूद पूरी तरह जलभराव मुक्त रहने पर फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियलिस्ट एसोसिएशन ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एवं शाहदरा विधानसभा के विधायक संजय गोयल का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। एसोसिएशन ने कहा कि पिछले कई वर्षों से हल्की बारिश होते ही इस अंडरपास में जलभराव हो जाता था। कई-कई दिनों तक पानी भरा रहने के कारण ट्रांस-यमुना के औद्योगिक क्षेत्रों में कच्चे माल एवं तैयार माल का परिवहन प्रभावित होता था। हजारों कर्मचारियों, उद्यमियों, व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। यह समस्या वर्षों से उद्योग जगत के लिए चिंता का विषय बनी हुई थी। फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया अंडरपास केवल औद्योगिक क्षेत्र का ही नहीं, बल्कि नंद नगरी, ताहिरपुर, विश्वास नगर, झिलमिल, जगतपुरी, कृष्णा नगर, लक्ष्मी नगर तथा आसपास के अनेक क्षेत्रों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। प्रतिदिन हजारों वाहन, मालवाहक ट्रक, कर्मचारी और आम नागरिक इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। यही मार्ग गुरु तेग बहादुर अस्पताल, राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, स्वामी दयानंद अस्पताल तथा इहबास जैसे प्रमुख सरकारी चिकित्सा संस्थानों तक पहुँचने का भी सबसे महत्वपूर्ण रास्ता है। आपातकालीन स्थिति में एम्बुलेंस सेवाओं के लिए भी यह मार्ग अत्यंत महत्वपूर्ण है। एसोसिएशन ने कहा कि इस वर्ष लगातार दो दिनों की भारी वर्षा के बावजूद अंडरपास में पानी जमा नहीं हुआ, जिससे उद्योगों की गतिविधियाँ पूरी तरह सुचारु रहीं और आम नागरिकों को भी बड़ी राहत मिली। एसोसिएशन ने इसे प्रभावी जल निकासी व्यवस्था एवं जनहित में किए गए विकास कार्यों का सकारात्मक परिणाम बताते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता तथा विधायक संजय गोयल का आभार व्यक्त किया। साथ ही आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी उद्योग एवं जनहित से जुड़े ऐसे विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे, जिससे पूर्वी दिल्ली के औद्योगिक एवं आवासीय क्षेत्रों का विकास और अधिक गति से आगे बढ़ेगा।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *