सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

भाजपा के सातों सांसद असमंजस में है टिकट मिलेगी या होगा पत्ता साफ़

3 मिनट पढ़ें
भाजपा के सातों सांसद असमंजस में है टिकट मिलेगी या होगा पत्ता साफ़

भाजपा के सातों सांसद असमंजस में है टिकट मिलेगी या होगा पत्ता साफ़

Advertisement

भाजपा के सातों सांसद असमंजस में है टिकट मिलेगी या होगा पत्ता साफ़

फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है पार्टी हाईकमान
गठ्बन्धन की सूरत में बदलेगें समीकरण
– अश्वनी भारद्वाज –

नई दिल्ली ,भारतीय जनता पार्टी में साधारण कार्यकर्ता तो क्या स्वयं प्रदेश अध्यक्ष या कोई भी राष्ट्रीय पदाधिकारी यह बताने की पोजीशन में नही है कि आगामी लोकसभा चुनावो में राजधानी दिल्ली से भाजपा के कौन से संभावित नाम है | हर कोई अपने आंकलन में जुटा है ऐसा हुआ तो तो ऐसा होगा और ऐसा नहीं तो वैसा | लेकिन हकीकत यह है कि पार्टी में केवल दो लोगो केअलावा किसी तीसरे को हवा तक नहीं है ना केवल दिल्ली अपितु पूरे देश में कौन कहाँ से लड़ेगा और किस किस का पत्ता कटेगा | लेकिन यह तय है बड़े स्तर पर बदलाव होना लाजमी है | पार्टी को यह आभास है भले ही चार सौ पार का डंका बजाया जा रहा है लेकिन राह तीन सौ की भी आसान नहीं है |

Advertisement

शायद इसे ध्यान में रखते हुए ही रणनीति बनाई जा रही है | दूसरी पार्टियों तथा गठ्बन्धन पर पैनी नजर रखी जा रही है | जहां तक दिल्ली का सवाल है पार्टी गठ्बन्धन की सम्भावना को ले अलर्ट है आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में गठ्बन्धन होता है तो कौन उमीदवार होंगे और नहीं होता है तो कौन होंगे दोनों मोर्चों से निपटने के लिए अलग-अलग रणनीति पर विचार हो रहा है | पिछली बार पार्टी नें दिल्ली से तीन सेलिब्रिटीज को चुनाव लड़ाया था मोदी लहर में तीनों बड़े अन्तराल से जीत भी गए थे और पार्टी इस बार भी कुछ ऐसी रणनीति बनाएगी इस सम्भावना से इंकार नहीं किया जा सकता | यह बात अलग है एक या दो सेलिब्रिटीज के चेहरे भी बदले जाएँ लेकिन यह तय है यदि दिल्ली में गठ्बन्धन होता है तो पार्टी दिल्ली से पांच नये चेहरों को मौका दे सकती है और ऐसी सूरत में कुछ पुराने चेहरों जैसे मिनाक्षी लेखी,हंसराज हंस ,रमेश विधूड़ी और प्रवेश वर्मा के संसदीय क्षेत्र बदल दिए जाएँ | हंसराज हंस को पंजाब ,मिनाक्षी लेखी और रमेश विधूड़ी को राजस्थान शिफ्ट किया जा सकता है जबकि एक या दो चेहरों को दिल्ली में ही अदला बदला जा सकता है | वरिष्ठ नेता पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ.हर्षवर्धन को राज्यपाल बनाकर भेजने की भी खबरें है | अब आप के मन में सवाल आएगा जब किसी को मालुम ही नहीं तो हमें कैसे मालुम | ये चर्चा भाजपा में चल रही है वहीं से हमारे पास पहुंची है जिसे हम आपके साथ साझा कर रहे हैं | जहां तक नये चेहरों का सवाल है विदेश मंत्री जयशंकर के साथ-साथ केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल, फिल्म स्टार अक्षय कुमार,बांसुरी स्वराज ,मनजीत सिंह सिरसा ,दुष्यंत गौतम के नाम भाजपा सर्कल में तेजी से घूम रहे हैं | और इन नामों को ले कांग्रेस तथा आम आदमी पार्टी के रणनीतिकारों में भी मंथन चल रहा है |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *