सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

नर सेवा नारायण सेवा से भी श्रेष्ठ मानी गई है : राजेन्द्र सागर

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

 

नर सेवा नारायण सेवा से भी श्रेष्ठ मानी गई है : राजेन्द्र सागर

         * 26 साल से चल रहा है शिविर ,दर्शन सिंह

Advertisement

नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़  ) : सावन के महीने में अकेले एन.सी.आर. से लाखों लोग गोमुख ,यमुनोत्री तथा हरिद्वार से कावड ला भगवान श्री शिव का जलाभिषेक कर पुण्य कमाते हैं | यह कार्य सदियों से चल रहा है और कलयुग में इस कार्य में लगातार बढ़ोतरी हो रही है | यह कहना था वरिष्ठ आई.पी.एस. अधिकारी राजेन्द्र सिंह सागर का |

राजेन्द्र सिंह सागर नें श्यामलाल कॉलेज के सामने शिव कांवड़ कैम्प में कावड़ियों को संबोधित करते हुए व्यक्त किये | श्री सागर नें कहा यह हर्ष का विषय है जहां लाखों शिवभक्त कई सौ किलोमीटर पैदल चलकर भोलेनाथ की आराधना करते हैं वहीं हजारों शिवभक्त कावड लाने वालों की सेवा भी इन कांवड़ शिवरों के माध्यम से करते हैं ,मैं इनकी सेवा को नमन करता हूँ | भक्त की सेवा करना भी  भक्ति से कम नहीं है | उन्होंने इस बात पर भी प्रसन्नता व्यकत की इस कार्य में सभी धर्मों के लोग जुटते है | समिति के अध्यक्ष दर्शन सिंह तथा अन्य पदाधिकारियों नें शिविर में पहुंचे श्री सागर तथा उनकी टीम को भोले के पटके से सम्मानित किया | इस मौके पर शाहदरा डिविजन के सहायक पुलिस  आयुक्त विजय नागर सहित राजबीर सिंह ,रमेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे |

इस अवसर पर दर्शन सिंह नें कहा जी.टी.रोड पर सह शिविर पिछले 26 साल से चल रहा है जिसमें स्थानीय पुलिस के साथ-साथ यातायात पुलिस तथा निगम अधिकारियों का भी भरपूर सहयोग मिलता है |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *