गुरचरण सिंह राजू द्वारा आयोजित शुकराना कीर्तन समागम में पहुंचे भाजपा कांग्रेस के दिग्गज नेता
नई दिल्ली ( रवि कुमार ) : गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब, नई दिल्ली स्थित लखी शाह बंजारा हॉल नंबर–2 में एक भव्य एवं आध्यात्मिक रूप से उल्लासपूर्ण शुकराना कीर्तन समागम का आयोजन किया गया। यह पावन समागम गुरचरण सिंह (राजू) एवं अमरजीत कौर (लवली) के सान्निध्य एवं संरक्षण में संपन्न हुआ।

इस पवित्र अवसर पर अनेक गणमान्य अतिथियों एवं सार्वजनिक जीवन की प्रतिष्ठित हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से सरदार हरमीत सिंह कालका, महासचिव, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति सरदार जगदीश सिंह कहलोन, अध्यक्ष, वीरेंद्र सचदेवा, अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी (दिल्ली); जे.पी. अग्रवाल, पूर्व सांसद; महाबल मिश्रा, वरिष्ठ राजनीतिक नेता; अनेक विधायकगण तथा अरविंदर सिंह लवली, अध्यक्ष, यमुना पार विकास बोर्ड उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त हारून यूसुफ, पूर्व मंत्री, दिल्ली सरकार; अनिल चौधरी, पूर्व अध्यक्ष, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी उद्योगपति गुरिंदर सिंह सिक्का; नसीब सिंह, पूर्व विधायक; सुनील सिंघवी, अध्यक्ष, ऑल इंडिया ट्रेड प्रकोष्ठ; तथा विजय शंकर चतुर्वेदी, अध्यक्ष, एक्रेडिटेड जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों ने भी समागम की शोभा बढ़ाई।
समागम के दौरान सभी गणमान्य अतिथियों का गुरचरण सिंह (राजू) द्वारा शॉल भेंट कर सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया गया। रागी जत्थों द्वारा प्रस्तुत भावपूर्ण कीर्तन ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कीर्तन की मधुर धुनों से संगत में आध्यात्मिक आनंद, कृतज्ञता और आपसी एकता की भावना का संचार हुआ।



