सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

अमिताभ बच्चन की Jhund देखकर आमिर खान लगे रोने, बोले- मेरे पास शब्द नहीं हैं

2 मिनट पढ़ें
अमिताभ बच्चन की Jhund देखकर आमिर खान लगे रोने, बोले- मेरे पास शब्द नहीं हैं

अमिताभ बच्चन की Jhund देखकर आमिर खान लगे रोने, बोले- मेरे पास शब्द नहीं हैं

Advertisement

अमिताभ बच्चन की Jhund देखकर आमिर खान लगे रोने, बोले- मेरे पास शब्द नहीं हैं

अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘झुंड’ 4 मार्च को रिलीज होने जा रही है. लेकिन फिल्म रिलीज से पहले एक प्राइवेट स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान भी आए थे. लेकिन इस फिल्म ने आमिर को इतना इमोशनल कर दिया कि वह अपने आंसू रोक नहीं पाए. टी-सीरीज ने आमिर खान का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें आमिर अपने आंसू पोंछ रहे हैं और उन्होंने फिल्म को स्टैंडिंग ओवेशन भी दिया. इस तरह अमिताभ बच्चन की झुंड को आमिर के रूप में शानदार रिव्यू मिला है.

आमिर खान इस वीडियो में कह रहे हैं, ‘ऐसा पहली बार हुआ है

आमिर खान इस वीडियो में कह रहे हैं, ‘ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी फिल्म को प्राइवेट स्क्रीनिंग के दौरान स्टैंडिंग ओवेशन मिला है. मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं हैं. जिस तरह आपने भारत के लड़के-लड़कियों के इमोशन को दिखाया है, वह अद्भुत है. जिस तरह से बच्चों ने काम किया है, वह भी अविश्वसनीय है.’ उन्होंने इसे बिग बी की महान फिल्मों से एक बताया है. उन्होंने कहा, ‘क्या फिल्म है. माय गॉड. बहुत ही बेहतरीन फिल्म है.’यह पहला मौका नहीं है जब किसी फिल्म को देखकर आमिर की आंखों से आंसू निकल आए हैं.

Advertisement

इरफान खान और कंगना रनौत की ‘कट्टी बट्टी’ देखकर भी अपने आंसू रोक नहीं पाए

इससे पहले वह इरफान खान और कंगना रनौत की ‘कट्टी बट्टी’ और सलमान खान-करीना कपूर की बजरंगी भाईजान देखकर भी अपने आंसू रोक नहीं पाए थे. बता दें कि ‘झुंड’ को ‘सैराट’ फेम डायरेक्टर नागराज पोपटराव मुंजले ने डायरेक्ट किया है और वह हमेशा विषय प्रधान फिल्म लेकर आते हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *