सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

काली’ विवाद पर दो दिन में जयपुर में दूसरी शिकायत, लीना मणिमेकलाई पर भावना आहत करने का आरोप

2 मिनट पढ़ें
काली' विवाद पर दो दिन में जयपुर में दूसरी शिकायत, लीना मणिमेकलाई पर भावना आहत करने का आरोप

काली' विवाद पर दो दिन में जयपुर में दूसरी शिकायत, लीना मणिमेकलाई पर भावना आहत करने का आरोप

Advertisement

काली फिल्म की डायरेक्टर लीना मणिमेकलाई की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं. जयपुर में सामाजिक कार्यकर्ता सूरज सोनी ने भी झोटवाड़ा पुलिस थाने में रिपोर्ट दी है. सूरज सोनी का कहना है कि सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए लगातार उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत किया जा रहा है. फिल्म डायरेक्टर लीना ने पहले डॉक्यूमेंट्री पोस्टर में मां काली को सिगरेट पीते हुए दिखाया और अगले ही दिन भगवान शिव और मां पार्वती का अभद्र फोटो ट्वीट किया है, जो की नाकाबिले बर्दाश्त है।

झोटवाड़ा थाने में मुकदमा दर्ज करवाया

इसी को लेकर डायरेक्टर लीना मणिमेकलाई के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर उन्होंने झोटवाड़ा थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है. सामाजिक कार्यकर्ता सूरज सोनी ने कहा कि लीना मणिमेकलाई ने कुछ दिनों पूर्व ही सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली थी, जिसने भी काली को सिगरेट पीते हुए बताया गया था, जिसका सब जगह विरोध हुआ है।

Advertisement

पोस्ट जयपुर में देखी तथा उनकी धार्मिक भावना गंभीर रूप से आहत

सूरज सोनी ने कहा कि लीना मणिमेकलाई श्री बिल्लीपुत्तुर तमिलानाडू की रहने वाली हैं और वर्तमान में टोरंटो ओटारियो कनाडा में रह रही हैं और खुद को नास्तिक बताती हैं. परिवादी सूरज सोनी ने व अन्य लोगों ने यह पोस्ट जयपुर में देखी तथा उनकी धार्मिक भावना गंभीर रूप से आहत हुई व समाज में विग्रह भी पैदा हुआ. इस कारण से जयपुर में अपराध घटित हुआ है. जैसा की राज ठाकरे के मामले में माननीय बिहार उच्च न्यायालय ने स्पष्ट किया है. सोनी ने आरोप लगाया कि लीना मणिमेकलाई का यह कृत्य व अन्य लोग जिन्होंने इसे आगे फैलाया का कृत्य धारा 295 (ए). 505 (2) 153 बी भा०द०स० व धारा 66 67 आई टी एक्ट के अधीन अपराध है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *