सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

भीषण गर्मी के बीच एमपी में कल से खुलेंगे स्कूल, भोपाल के इस विद्यालय में जाएंगे सीएम मोहन

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

भीषण गर्मी के बीच एमपी में कल से खुलेंगे स्कूल, भोपाल के इस विद्यालय में जाएंगे सीएम मोहन

मध्य प्रदेश सरकार के निर्देशों के अनुसार, 18 जून से सरकारी स्कूल खुल जाएंगे. पहले दिन स्कूल में प्रवेश लेने वाले बच्चों का स्वागत तिलक लगाकर किया जाएगा.

मध्य प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देश में मध्य प्रदेश में कल (18 जून) से सरकारी स्कूल खुलने जा रहे हैं. पहले दिन स्कूल में प्रवेश लेने वाले बच्चों का तिलक कर अभिनंदन किया जाएगा. हालांकि इन दिनों मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है. प्रदेश के कई जिलों में अब भी पारा 40 डिग्री के पार चल रहा है.

बता दें मध्यप्रदेश में 18 जून से स्कूल चले अभियान की शुरुआत होने जा रही है. सरकार द्वारा इस बार बड़े स्तर पर स्कूल चले अभियान मनाया जाएगा. स्कूल चले अभियान के पहले दिन सीएम डॉ. मोहन यादव, मंत्री, विधायक, सांसद पहुंचेंगे और बच्चों व शिक्षकों का उत्साहवर्धन करेंगे.

भोपाल के स्कूल में जाएंगे सीएम

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव राजधानी भोपाल के सुभाष एक्सीलेंसी स्कूल जाकर स्कूल चलो अभियान की शुरुआत करेंगे. सीएम डॉ.मोहन यादव के दिशा निर्देशानुसार जिलों में मौजूद मंत्री-विधायक भी स्कूलों में पहुंचकर बच्चों का उत्साहवर्धन करेंगे. साथ ही जिले में पदस्थ प्रथम और द्वितीय श्रेणी के अफसर स्कूलों में जाकर एक-एक पीरियड लेते हुए बच्चों को पढ़ाएंगे.

Advertisement

कई शहरों में 40 के पार तापमान

प्रदेश के शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार चल रहा है. इन जिलों में निवाड़ी का पृथ्वीपुर, खजुराहो, छतरपुर का बिजावर, ग्वालियर, नौगांव, सतना, सिंगरौली, सीधी, रीवा सहित अन्य जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार चल रहा है. जबकि भीषण गर्मी को देखते हुए कई जिलों में मौसम विभाग ने लू का अलर्ट भी जारी कर रखा है.

स्कूलों को मरम्मत की भी दरकार

प्रदेश में बारिश का दौर शुरू होने जा रहा है, जबकि प्रदेश में कई स्कूल भवनों की हालत है, ऐसी जिनकी छत टपकती है. जबकि कई स्कूलों में शौचालय व बिजली का भी अभाव बना है. इन अव्यवस्थाओं के लिए आज से स्कूल चलो अभियान की शुरुआत होने जा रही है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *