सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

सऊद शकील ने दोहरा शतक जड़ रचा इतिहास,पहले टेस्ट पर पाकिस्तान ने कसा शिकंजा 

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

सऊद शकील ने दोहरा शतक जड़ रचा इतिहास, पाकिस्तान ने पहले टेस्ट पर कसा शिकंजा

श्रीलंका के खिलाफ सऊद शकील ने दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया है. वह पांच नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक लगाने वाले पहले पाकिस्तानी बल्लेबाज बन गए हैं.

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच गाले में खेले जा रहे पहले टेस्ट पर मेहमान टीम ने शिकंजा कस दिया है. श्रीलंका को पहली पारी में 312 रनों पर ऑलआउट करने के बाद पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 461 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया है. इस तरह पाकिस्तान ने पहली पारी में 149 रनों की बढ़त हासिल कर ली है.

पाकिस्तान के लिए मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ सऊद शकील ने कमाल कर दिया. शकील 361 गेंदों में 19 चौकों की मदद से 208 रन बनाकर नाबाद रहे. वह पांच नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक लगाने वाले पहले पाकिस्तानी बल्लेबाज बन गए हैं.

Advertisement

गौरतलब है कि श्रीलंका में दोहरा शतक लगाने वाले सऊद शकील पहले पाकिस्तानी बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले श्रीलंका में किसी पाक बल्लेबाज का सर्वाधिक स्कोर 196 था, जो मोहम्मद हफीज ने बनाया था.

पाकिस्तान ने एक समय सिर्फ 101 रनों पर पांच विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद सऊद शकील ने निचले क्रम के खिलाड़ियों के साथ मिलकर अपनी टीम को 461 तक पहुंचा दिया. शकील के अलावा आगा सलमान ने 83, नौमान अली ने 25, शाहिन अफरीदी ने 09, नसीम शाह ने 06 और अबरार अहमद ने नाबाद 10 रन बनाए.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *