सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

बाढ़ से राहत के लिए MCD की बड़ी बैठक,24 घंटे कर्मचारियों को काम करने के निर्देश

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

बाढ़ से राहत के लिए MCD की बड़ी बैठक, कर्मचारियों को 24 घंटे काम करने के निर्देश

दिल्ली मेयर डॉक्टर शैली ओबरॉय (Shelly Oberoi) की अध्यक्षता में आज एमसीडी की बड़ी बैठक हुई जिसमें विभागीय अधिकारी, स्थानीय पार्षद की मौजूदगी रही .

दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात से निजात दिलाने के लिए अब दिल्ली नगर निगम ने कमर कस ली है. दिल्ली मेयर डॉक्टर शैली ओबरॉय (Shelly Oberoi) की अध्यक्षता में आज एमसीडी की बड़ी बैठक हुई जिसमें विभागीय अधिकारी, स्थानीय पार्षद की मौजूदगी रही . इस दौरान दिल्ली मेयर ने दिशा निर्देश देते हुए कहा कि राजधानी को इस संकट से निजात दिलाने के लिए एमसीडी जैसे 24 घंटे काम कर रही है ठीक वैसे ही अपने प्रयास को जारी रखना होगा. बाढ़ के बाद फैली गंदगी , जलजमाव और बीमारियों से बचाने के लिए हर संभव उपाय अपनाने होंगे .

दिल्ली मेयर की बड़ी बैठक 

Advertisement

दिल्ली में डॉक्टर शैली ओबेरॉय (Shelly Oberoi) ने आयुक्त, उपायुक्त अन्य विभागीय अधिकारी और स्थानीय पार्षदों की मौजूदगी में एक बड़ी बैठक की. इस बैठक में खास तौर पर बाढ़ के बाद फैली गंदगी और जलजमाव को रोकने के साथ-साथ स्वास्थ संबंधित सुविधाओं को दुरुस्त करने और लोगों को बीमारी से बचाने के लिए हर संभव उपाय अपनाने के दिशा निर्देश दिए गए. इसके अलावा दिल्ली मेयर ने यह भी कहा कि जिन भी क्षेत्रों में अधिक कर्मचारी की आवश्यकता पड़ती है उन क्षेत्रों में विभागीय अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों को बढ़ाया जाए और बीमारियों से लोगों को बचाने के लिए हर संभव उपाय अपनाने के साथ-साथ महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएं . इसके अलावा उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि जिस प्रकार दिल्ली एमसीडी इस संकट से निजात दिलाने के लिए 24 घंटे काम कर रही है ठीक वैसे ही यह प्रयास लगातार जारी रहेगा.

ठहराव के बाद एक बार फिर बढ़ा यमुना का जलस्तर

कल से दिल्ली के यमुना जल स्तर में कमी देखने को मिल रही थी लेकिन एक बार फिर से हुए बढ़ोतरी के बाद यमुना का जलस्तर 206.1 मीटर पर पहुंच गया है . फिलहाल पुरानी दिल्ली, लाल किला, राजघाट कश्मीरी गेट, और अन्य यमुना तटवर्ती क्षेत्रों में जलजमाव की वजह से हुई गंदगी को हटाने का तेजी से प्रयास जारी है. दिल्ली सरकार और दिल्ली एमसीडी की तरफ से विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश है कि जलजमाव के बाद हुई गंदगी को हटाने के लिए काम लगातार जारी रहे .

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *