सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

आबकारी नीति केस में संजय सिंह को गिरफ्तारी का डर सता रहा : बीजेपी

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

संजय सिंह को आबकारी नीति केस में गिरफ्तारी का डर सता रहा : बीजेपी

संजय सिंह ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर बताया था कि आबकारी नीति घोटाले में ED की ओर से दाख़िल चार्जशीट में उनका नाम भी है.

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि टीम केजरीवाल शराब घोटाले में बेनक़ाब हो चुकी है और ये सभी कितनी भी कोशिश कर लें क़ानून से बच नहीं सकते. गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में AAP सांसद संजय सिंह ने शराब घोटाले में उन्हें जबरन फंसाने का आरोप लगाया था.

BJP के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा

दिल्ली BJP के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि सांसद संजय सिंह को गिरफ़्तारी का डर सता रहा है, क्योंकि उन्हें एहसास हो रहा है कि ED का समन और वारंट किसी भी दिन उनके दरवाज़े पर आ सकता है. इसलिए वो हर दिन शराब कारोबारी दिनेश अरोड़ा के पक्ष में बोल रहे हैं.

Advertisement

इससे पहले संजय सिंह ने कहा था कि शराब नीति मामले से उनका कोई संबंध नहीं है. जब दिनेश अरोड़ा के बयान में उनका नाम नहीं है, न्यायालय के बयान में उनका नाम नहीं है तो चार्जशीट में उनका नाम क्यों डाला गया.

संजय सिंह का आरोप है कि उन्होंने ED के ख़िलाफ़ संसद में आवाज़ उठाई थी इसलिए उनका नाम डाल दिया गया है. संजय सिंह का कहना है कि वे ED अधिकारियों के ख़िलाफ़ केस करेंगे.

संजय सिंह ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर बताया था कि आबकारी नीति घोटाले में ED की ओर से दाख़िल चार्जशीट में उनका नाम भी है.

गौरतलब है कि दिल्ली शराब घोटाले की जांच जारी है. इस मामले में दिल्ली सरकार के एक पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन और एक पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया जेल में बंद हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *