सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

नीतीश कुमार के पाला बदलने पर भड़के संजय राउत, बोले- JDU चीफ देश के सबसे बड़े पलटूराम

3 मिनट पढ़ें

नीतीश कुमार के पाला बदलने पर भड़के संजय राउत, बोले- JDU चीफ देश के सबसे बड़े पलटूराम

ब‍िहार की राजनीत‍ि में 28 जनवरी, 2024 को हुए बड़े उलटफेर को लेकर शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने राय जाहिर की है.

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले ब‍िहार की राजनीत‍ि में बड़ी उथल पुथल हुई है. वहां हुए बड़े सियासी घटनाक्रम के बाद ‘इंड‍िया गठबंधन’ के दलों के नेताओं में भी बैचेनी पैदा हुई है. जनता दल (यूनाइटेड) के अध्‍यक्ष नीतीश कुमार के बिहार महागठबंधन सरकार से बाहर न‍िकलने और एनडीए में शाम‍िल होने पर शिवसेना (यूबीटी) राज्यसभा सांसद संजय राउत की प्रत‍िक्र‍िया सामने आई है.

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताब‍िक, संजय राउत ने बिहार के नए सीएम नीतीश कुमार को पलटूराम कहा है. शिवसेना नेता की ओर से आगे कहा गया- नीतीश कुमार देश के सबसे बड़े पलटूराम हैं. बिहार में जो चल रहा है, मुझे लगता है वह देश के लिए सबसे बड़ा खतरा है.

‘देश में राम लाना चाहते हो या पलटूराम की सत्ता’ 

बीजेपी पर निशाना साधते हुए शिवसेना (यूबीटी) नेता राउत ने कहा, “एक जगह पर आप (बीजेपी) अयोध्या के राम की बात करते हैं, राम के सत्य वचन और रामराज्य की बात करते हैं और दूसरी तरफ बिहार में आप पलटूराम को साथ लेकर जाना चाहते हैं. देश में राम लाना चाहते हो या पलटूराम की सत्ता लाना चाहते हो?”

अजित पवार, प्रफुल्ल पटेल पर भी साधा न‍िशाना 

संजय राउत ने आगे कहा, “वह किसी पर व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं कर रहे हैं.” आगे वह अजित पवार और प्रफुल्ल पटेल का ज‍िक्र करते हुए बोले, ‘हमारे महाराष्ट्र में अजित पवार इतने बड़े भ्रष्टाचारी हैं…उन्होंने 70 हजार करोड़ का घोटाला किया.” उन्‍होंने प्रफुल्ल पटेल का नाम लेकर भी न‍िशाना साधा.

‘अयोध्या में राम की पूजा करने का अधिकार नहीं’ 

शिवसेना के फायर ब्रांड नेता ने महाराष्‍ट्र के नेताओं को लेकर कहा कि उन्‍होंने 24 घंटे के भीतर पलटी मारी और उनको कैब‍िनेट में शामिल कर लिया गया. बीजेपी सबसे बड़ी पलटूराम है. बिहार में भी यही कर रहे हैं, असली पलटूराम बीजेपी के लोग हैं. उन्हें अयोध्या में जाकर भगवान राम की पूजा करने का अधिकार नहीं है.

एक द‍िन पहले नीतीश कुमार को बताया था मजबूत स्‍तंभ  

द‍िलचस्‍प बात यह है क‍ि शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत शन‍िवार (27 जनवरी) को जेडीयू अध्‍यक्ष नीतीश कुमार की प्रशंसा कर रहे थे. उनको लेकर चल रही अटकलों के बीच कहा था क‍ि वो कहीं नहीं जा रहे हैं और उनको इंड‍िया गठबंधन का मजबूत स्‍तंभ भी बताया था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *