सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

भगवंत मान पर संदीप दीक्षित का हमला, कहा- ‘AAP नेताओं को गठबंधन के साथ काम करने की समझ नहीं, सिर्फ सवाल पूछने की आदत’

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

भगवंत मान पर संदीप दीक्षित का हमला, कहा- ‘AAP नेताओं को गठबंधन के साथ काम करने की समझ नहीं, सिर्फ सवाल पूछने की आदत’

दिल्ली कांग्रेस के नेता संदीप दीक्षित के मुताबिक ऐसी कौन सी पार्टी है, जिसका 40 प्रतिशत नेतृत्व जेल में हो और बाकी जाने के लिए तैयार बैठा हो?

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) का कांग्रेस विरोधी बयान सामने आने के बाद संदीप दीक्षित (Sandeep Dixit) ने आम आदमी पार्टी (AAP) पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि आप नेताओं को बड़े गठबंधन में आने के जितने तौर तरीके हैं, उसकी समझ उनमें नहीं है. आने वाले समय में माताएं ये भी कहेंगी कि एक पार्टी थी जो आज कल तिहाड़ जेल में मिलती है. ऐसी कौन सी पार्टी है, जिसका 40% नेतृत्व जेल में हो और बाकी जाने के लिए तैयार बैठा हो?

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि आम आदमी पार्टी की दिक्कत यह है कि उनके पास कोई ऐसा नेता नहीं है, जो सार्वजनिक पटल पर सियासी बातचीत सहजता से कर सके. सियासी डायलॉग को आगे बढ़ा सकें. न ही आप नेताओं में इसकी समझ नहीं है. इसमें उनकी भी गलती नहीं है. उनके पास ऐसी कोई विरासत तो है नहीं.

AAP को लग रहा बीजेपी को उनकी जरूरत नहीं

Advertisement

पिछले आठ साल से वो भारतीय जनता पार्टी की बी टीम के रूप में काम कर रहे थे. अब उनको लग गया है कि बीजेपी को उनकी जरूरत नहीं है. ये बात आप नेता भी समझ रहे हैं. इसलिए वो इंडिया अलाएंस में शामिल होना चाहते हैं. इंडिया गठबंधन में शामिल करने को लेकर बातचीत भी इसी वजह से हो रही है. उनके पास इसके अलावा और कोई विकल्प भी नहीं है.

मान से ऐसा क्या कह दिया?

बता दें कि दिल्ली कांग्रेस नेता का बयान उस समय आया है जब पंजाब के सीएम भगवंत मान का यह बयान समने आया कि एक थी कांग्रेस. पब्लिक डोमेन में यह बयान आने के बाद कांग्रेस नेता आप पर हमलावर हो गए हैं. संदीप दीक्षित का बयान भी उसी परिप्रेक्ष्य में दिया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *