सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

‘सनातनियों अब एकजुट होने की जरूरत’, तौकीर रजा के बयान पर भड़के कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर

2 मिनट पढ़ें
देवकीनंदन ठाकुर

'सनातनियों अब एकजुट होने की जरूरत', तौकीर रजा के बयान पर भड़के कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर

Advertisement

UP News: इत्तेहादे मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा ने जयपुर में मुसलमानों को एकजुट होकर दिल्ली का घेराव करने का आह्वान किया. वहीं तौकीर राजा के बयान पर कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि हमें क्या करना, यह हमें सोचना है और हमें दिल्ली को बचाना है. सनातनियों अब एकजुट होने की जरूरत है.

देवकीनंदन ठाकुर ने कहा दिल्ली को घिरने से बचाना है, हम सभी सनातनियों से कहते हैं कि आप सोचिए सरकारों से कहते हैं कि आप सोचिए कि जो दिल्ली की सड़कों पर जाम लगाने की बात कर रहे हैं वह आज नहीं करेंगे तो कल करेंगे. इसलिए हम लोगों को एकजुट होकर इसका विरोध करना चाहिए और ऐसे लोग जो देश के खिलाफ बातें कर रहे है उनको तुरंत जेल भेजा जाना चाहिए.

हमें भी सनातन बोर्ड का अधिकार चाहिए- देवकीनंदन ठाकुर 

इसके साथ ही देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि हम 100 करोड़ सनातनियों का विषय है. कुछ दिन पहले बाला जी के प्रसाद में मिलावट की खबर चलाई थी. गैर सनातनी कैसे पवित्रता रखेंगे, दिल्ली में 16 तारीख को धर्म संसद बुलाई गई है और हमें भी सनातन बोर्ड का अधिकार चाहिए. आजादी के समय यह हो जाना चाहिए था, मंदिरों को अपने कब्जे में रखा गया. उससे प्राप्त धन का भी दुरपयोग किया गया, कृष्ण जन्म भूमि का निर्माण हो यह भी विषय रहेगा, बाला जी की पवित्रता का विषय रहेगा.

Advertisement

सनातन बोर्ड का गठन अगर यूपी से हो तो उचित होगा

वहीं देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि सनातन बोर्ड का गठन अगर यूपी से हो तो उचित होगा, हम सीएम योगी से निवेदन भी करते हैं. हम गृहमंत्री अमित शाह से भी मिलेंगे. हम सनातनी लोग बहुत सहें हैं अब और आगे नहीं सह पाएंगे, 100 करोड़ सनातनियों की आस्था का विषय है. हमें भी सनातन धर्म बोर्ड का गठन चाहिए, हम सरकार से सनातन धर्म बोर्ड के गठन की मांग करते हैं. इस बोर्ड का गठन तभी हो जाना चाहिए था, जब वक्फ बोर्ड बना था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *