सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

RJD के MY समीकरण पर बोले सम्राट चौधरी, तेजस्वी को दी सलाह, कहा- ‘वे बस माता-पिता का आशीर्वाद…’

2 मिनट पढ़ें

RJD के MY समीकरण पर बोले सम्राट चौधरी, तेजस्वी को दी सलाह, कहा- ‘वे बस माता-पिता का आशीर्वाद…’

बीजेपी नेता सम्राट चौधरी ने शनिवार को तेजस्वी यादव पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता को माता-पिता मानना पड़ेगा.

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) लगातार तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर हमलावर हैं. वहीं, शनिवार को एक बार फिर उन्होंने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि वे (तेजस्वी यादव) परिवार, MY समीकरण चलाने वाले लोग हैं. वे बस माता-पिता का आशीर्वाद लेते रहें. अब यह भी बचने वाला नहीं है. इससे ज्यादा उनका कुछ नहीं होना है. क्या सिर्फ मां-बाप के आशीर्वाद से पूरा बिहार चलेगा? बिहार की जनता को माता-पिता मानना पड़ेगा, सिर्फ अपने परिवार के लिए जीने से नहीं चलेगा.

तेजस्वी यादव के निशाने पर सीएम नीतीश

पूर्व डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी अभी पूरे बिहार में जन विश्वास रैली में निकले हुए हैं. इस दौरान लगातार सीएम नीतीश कुमार और बीजेपी पर हमला बोल रहे हैं. तेजस्वी यादव नौकरी के मुद्दे पर सीएम नीतीश को घेर रहे हैं. उनका कहना है कि महागठबंधन सरकार बनने से पहले नीतीश कुमार कहते थे कि कहां से इतनी नौकरी मिलेगी? कहां से पैसा लाएगा? तेजस्वी यादव मंच से सीएम नीतीश पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री के बयान को दोहरा रहे हैं.

तेजस्वी यादव ने आरजेडी को बताया ‘बाप’

वहीं, तेजस्वी यादव ने कहा है कि कुछ लोग कहते हैं हमारी (आरजेडी) MY (मुस्लिम-यादव) की पार्टी है. ऐसे लोगों को मैं बता देना चाहता हूं कि आरजेडी माई के साथ बाप (BAAP) की भी पार्टी है. तेजस्वी ने बाप का मतलब समझाते हुए कहा कि B का मतलब बहुजन, A मतलब अगड़ा, A मतलब आधी आबादी और P मतलब पुअर (गरीब) होता है. तेजस्वी यादव के इस बयान के बाद अब बिहार में राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है. इस मुद्दे पर बीजेपी लगातार आरजेडी और तेजस्वी यादव को घेर रही है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *