सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरी1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवाल

स्कूल के मुद्दे पर संबित पात्रा ने AAP को घेरा, कहा- 701 स्कूलों में प्रिंसिपल ही नहीं

2 मिनट पढ़ें

भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने ‘फ्री रेवड़ी ‘ कल्चर के मुद्दे पर आज प्रेस कांफ्रेस करके आम आदमी पार्टी पर जमके निशाना साधा। संबित पात्रा ने कहा के एजुकेशन के मुद्दे पर अरविंद केजरीवाल धिंघोरा पीटते रहते हैं कि हमारे स्कूल मॉडल ऐसा है वैसा है। आप जानते हैं कि अरविंद केजरीवाल का स्कूल कैसा है? इसके बाद उन्होंने कहा कि 2015 में जब अरविंद केजरीवाल चुनाव लड़ रहे थे और फिर मुख्यमंत्री बने उस चुनाव में उन्होंने वादा किया था कि आम आदमी पार्टी सत्ता में आएगी तो 500 स्कूल बनाएंगे, जिसको लेकर लोगों ने RTI डाला तो पता चला कि नए स्कूल बनना तो दूर 16 स्कूल बंद हो गए हैं। दिल्ली में कुल 1030 स्कूल हैं, जिसमें से 701 स्कूल में प्रिंसिपल नहीं हैं। वहीं 745 स्कूलों में विज्ञान नहीं पढ़ाया जा रहा और दिल्ली के स्कूलों में 16834 शिक्षकों के लिए वेकेंसी खाली है। अरविंद केजरीवाल के कहने पर मनीष सिसोदिया ने दिल्ली में शराब के ठेके ‘ रेवड़ी ‘ की तरह बांटे। LG के आदेश को ताक पर रखकर दिल्ली में शराब के ठेके खोले गए। इसके साथ ही ब्लैक लिस्टेड कंपनियों को भी ठेके दिए गए और अपने दोस्तों को अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने अपने शराब माफिया दोस्तों का 144 करोड़ रुपया माफ करके याराना निभाया। दिल्ली कैबिनेट ने पहले सब पास कराया, फिर उसके बाद सब खारिज किया क्योंकि उन्हें पता था कि उनसे गलती हुई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *