सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Salman Rushdie: भारतीय मूल के लेखक सलमान रुश्दी पर अमेरिका में जानलेवा हमला, हालत नाजुक

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

भारत में जन्में अंग्रेजी भाषा के प्रसिद्ध और विवादित लेखक सलमान रुश्दी पर आज अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक कार्यक्रम के दौरान चाकू से हमला किया गया। हमलावर ने सलमान रुश्दी की गर्दन पर लगभग 10-12 बार चाकुओं से हमला किया। हमले के बाद उन्हें एयरलिफ्ट कराकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अभी उनकी स्थिति नाजुक है। मिली जानकारी के अनुसार इस वक़्त डॉक्टर्स की एक टीम उनके गले की सर्जरी कर रही है। अभी तक इस बात का पता नहीं चला है कि हमलावर कौन है। न्यूयॉर्क पुलिस ने छुरा घोंपे जाने की पुष्टि की है और हमलावर अभी हिरासत में है। ऑनलाइन पोस्ट किए गए एक वीडियो में घटना के तुरंत बाद उपस्थित लोगों को मंच की ओर भागते देखा जा सकता है। जिस समय रुश्दी पर हमला हुआ उस दौरान रब्बी चार्ल्स उस हॉल में ही मौजूद थे जहां रुश्दी को कुछ ही देर में भाषण देना था। रब्बी चार्ल्स ने बताया कि हमलावर पहले उस प्लेटफॉर्म पर चढ़ गया जहां रुश्दी समेत कई अन्य लोग मौजूद थे। इसके बाद वो रुश्दी के ऊपर चढ़ने की कोशिश करने लगा। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि आखिर ये शख्स करना क्या चाह रहा है। इससे पहले की वहां मौजूद सुरक्षा अधिकारी कुछ समझ पाते हमलावर ने रुश्दी पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। करीब 20 सेकेंड तक आरोपी ने रुश्दी पर एक के बाद एक करीब 10 से 15 वार किए। वहीं एपी के एक रिपोर्टर ने भी इस बात की पुष्टि की है कि हमलावर ने रुश्दी पर कम से कम 15 बार वार किया है।

 

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *