सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

150 करोड़ की फीस लेने वाले सलमान खान ने ‘सिकंदर’ के लिए वसूले सिर्फ इतने रुपए, जानें बाकी स्टार कास्ट की भी फीस

3 मिनट पढ़ें
सलमान खान

150 करोड़ की फीस लेने वाले सलमान खान ने 'सिकंदर' के लिए वसूले सिर्फ इतने रुपए, जानें बाकी स्टार कास्ट की भी फीस

Advertisement

Sikandar Star Cast Fees: सलमान खान अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म सिकंदर के साथ पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं. सुपरस्टार की फिल्म इसी ईद पर थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है. साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी इस फिल्म को एआर मुर्गदास ने डायरेक्ट किया है. एक्शन और थ्रिलर से भरपूर फिल्म में बॉलीवुड और साउथ सितारों का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलने वाला है.

सिकंदर में सलमान खान के साथ साउथ की हसीना रश्मिका मंदाना बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आएंगी. वहीं साथ एक्टर और प्रोड्यूसर सत्याराज फिल्म में विलेन का किरदार निभाने जा रहे हैं. इसके अलावा काजल अग्रवाल, शरमन जोशी और प्रतीक बब्बर भी फिल्म का हिस्सा होंगे. फिल्म के लिए सभी कलाकारों ने अपने-अपने रोल के मुताबिक करोड़ों और लाखों की फीस ली है.

सलमान खान
सलमान खान ने सिकंदर के वैसे तो मोटी रकम वसूली है, लेकिन ये फीस फिर भी कम मानी जा रही है. दरअसल सलमान खान अपनी फिल्मों के लिए 100-150 करोड़ रुपए की फीस लेते हैं. सिकंदर के लिए एक्टर ने 120 करोड़ रुपए लिए हैं. पिछले कुछ सालों से सलमान प्रॉफिट शेयरिंग के तहत भी कमा रहे हैं. यानी वो फिल्म की परफॉर्मेंस के मुताबिक एक अमाउंट लेते हैं. इसका मतलब ये कि अगर सिकंदर हिट हुई तो सलमान खान के खाते में 120 करोड़ के अलावा भारी-भरकम रकम आ सकते हैं.

150 करोड़ की फीस लेने वाले सलमान खान ने 'सिकंदर' के लिए वसूले सिर्फ इतने रुपए, जानें बाकी स्टार कास्ट की भी फीस

रश्मिका मंदाना
रश्मिका मंदाना फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी. हाल ही में एक्ट्रेस पुष्पा 2 को लेकर चर्चा में थीं. इस फिल्म ने दुनिया भर में 1871 करोड़ रुपए कमाए हैं. जहां पुष्पा 2 के लिए रश्मिका को 10 करोड़ रुपए मिले थे तो वहीं सिकंदर के लिए उन्हें महज 5 करोड़ रुपए मिले हैं.

Rashmika Mandanna Biography: Personal Life, Physical Stats

काजल अग्रवाल
रश्मिका मंदाना के अलावा काजल अग्रवाल भी सिकंदर का हिस्सा होंगी. फिलहाल उनके रोल के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है. लेकिन फिल्म के लिए एक्ट्रेस ने 3 करोड़ रुपए की फीस चार्ज की है.

Advertisement

150 करोड़ की फीस लेने वाले सलमान खान ने 'सिकंदर' के लिए वसूले सिर्फ इतने रुपए, जानें बाकी स्टार कास्ट की भी फीस

शरमन जोशी
सिकंदर में शरमन जोशी का भी अहम रोल होगा. फिल्म के लिए एक्टर ने 75 लाख रुपए की रकम वसूली है.

150 करोड़ की फीस लेने वाले सलमान खान ने 'सिकंदर' के लिए वसूले सिर्फ इतने रुपए, जानें बाकी स्टार कास्ट की भी फीस

सत्यराज
बाहुबली में कटप्पा का किरदार निभाने वाले सत्यराज सिकंदर में भी दमदार रोल निभाने जा रहे हैं. फिल्म में वे विलेन अवतार में नजर आएंगे. फिल्म के लिए उन्हें महज 50 लाख रुपए मिले हैं.

Sathyaraj - IMDb

प्रतीक बब्बर
सिकंदर में प्रतीक बब्बर भी विलेन के तौर पर दिख सकते हैं. फिलहाल उनका रोल साफ नहीं है, लेकिन एक्टर को सत्यराज से ज्यादा फीस दी गई है. प्रतीक ने सिकंदर के लिए 60 लाख रुपए वसूले हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *