सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

Saini Samaj Event: दिल्ली में “सह सम्मान मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन, बच्चों और मातृशक्ति को किया सम्मानित

4 मिनट पढ़ें

Saini Samaj Event: दिल्ली में “सह सम्मान मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन, बच्चों और मातृशक्ति को किया सम्मानित

नई दिल्ली में Saini Adhikari Karmchari Vikas Sangathan द्वारा 12 मई 2026 को “सह सम्मान मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अधिकारियों, गणमान्य व्यक्तियों, महिलाओं, बच्चों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे आयोजन का माहौल सामाजिक एकता, सांस्कृतिक चेतना और सम्मान भावना से सराबोर दिखाई दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्री अरुण जी द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना के साथ हुआ। उनकी मनमोहक प्रस्तुति ने कार्यक्रम में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक वातावरण का सुंदर समावेश किया। इसके बाद बच्चों के लिए आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र बनी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के दौरान मंच से दिए गए प्रेरणादायक संबोधनों ने बच्चों, महिलाओं और नवयुवकों में नई ऊर्जा और सामाजिक चेतना का संचार किया। समारोह में Harshit Saini, Swadesh Saini, Ashok Saini, Rajesh Maurya, Lakshmi Narayan तथा DRDO से श्री राजेंद्र जी सैनी सहित कई अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

इस अवसर पर पुलिस विभाग, Delhi Metro Rail Corporation, शिक्षा विभाग, अधिवक्ता, चार्टर्ड अकाउंटेंट, इंजीनियरिंग और मेडिकल क्षेत्र से जुड़े समाज के लोगों ने समाजहित में सदैव तत्पर रहने का आश्वासन दिया। कई अधिकारियों और अतिथियों ने मंच से अपने संपर्क नंबर साझा करते हुए समाज के लोगों को हरसंभव सहायता देने का भरोसा भी दिलाया।

कार्यक्रम में राजस्थान से आए सामाजिक कल्याण विभाग के कैबिनेट मंत्री Avinash Gehlot के विशेष कार्याधिकारी Anish Saini ने समाज के प्रत्येक व्यक्ति का डिजिटल डाटा तैयार करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि डिजिटल व्यवस्था से समाज को संगठित करने और जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने में आसानी होगी।

पूरे कार्यक्रम का संचालन बेहद व्यवस्थित और प्रोफेशनल तरीके से किया गया। मंच संचालन सुश्री सुनैना सैनी और श्री मक्खन लाल सैनी ने प्रभावशाली ढंग से किया। संगठन के महासचिव Manish Sankhla ने संरक्षक श्री जय भगवान दहिया के सानिध्य में कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। वहीं प्रवक्ता श्री बनवारी लाल सैनी ने संगठन के उद्देश्यों और समाजहित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

सचिव श्री मनोहर लाल सैनी और सहसचिव श्री जय प्रकाश सैनी जाजिम ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सह कोषाध्यक्ष श्री मुकेश सैनी और शिक्षक श्री कृष्ण कुमार सैनी ने बच्चों की प्रतियोगिताओं का सफल संचालन किया। मुख्य अतिथियों के हाथों बच्चों को स्मृति चिन्ह श्री अशोक सैनी की देखरेख में प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में श्री विमल जी सैनी, श्री रामावतार जी सैनी, श्री राजन सैनी, श्री दिनेश सैनी, श्री सुरेश सैनी, श्री नरेश सैनी, श्री शीशराम सैनी तथा बेटियों अदिति सैनी, आराध्या जाजिम और शालू सैनी ने आगंतुकों का आत्मीय स्वागत किया। महासचिव श्री मनीष सांखला ने इस आयोजन को मातृशक्ति को समर्पित बताया क्योंकि इसी दिन मातृ दिवस भी मनाया जा रहा था।

संगठन के अध्यक्ष Santosh Saini के नेतृत्व में कार्यक्रम अत्यंत सफल और भव्य रूप से संपन्न हुआ। अंत में अध्यक्ष ने कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों, मातृशक्ति और संगठन के सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया, जिन्होंने तन, मन और धन से सहयोग देकर समारोह को सफल बनाया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *