सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 23 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर

Sonu Nigam Concert: डीटीयू के ‘इंजीफेस्ट 2025’ में हंगामा, सोनू निगम को रोकना पड़ा कॉन्सर्ट

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Sonu Nigam Concert: डीटीयू के ‘इंजीफेस्ट 2025’ में हंगामा, सोनू निगम को रोकना पड़ा कॉन्सर्ट

दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) के ‘इंजीफेस्ट 2025’ में रविवार को मशहूर गायक सोनू निगम को अपना लाइव कॉन्सर्ट बीच में ही रोकना पड़ा। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जब सोनू निगम मंच पर परफॉर्म कर रहे थे, तभी भारी भीड़ में से कुछ छात्रों ने पत्थर और बोतलें फेंकनी शुरू कर दीं। अचानक हुई इस घटना से कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई और सोनू निगम की टीम भी मुश्किल में पड़ गई।

बिगड़ते हालात को संभालने के लिए सोनू निगम ने बेकाबू दर्शकों को शांत करने की कोशिश की। उन्होंने मंच से अपील करते हुए कहा, “मैं आपके लिए यहां आया हूं ताकि हम सब अच्छा समय बिता सकें। मैं आपसे यह नहीं कह रहा कि आप मजा ना लें, लेकिन कृपया ऐसा ना करें।” उन्होंने यह भी बताया कि इस हंगामे में उनकी टीम के कई सदस्य घायल हो चुके हैं।

Advertisement

इस घटना ने डीटीयू प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इतनी बड़ी संख्या में छात्रों के जुटने के बावजूद सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए थे। सोनू निगम के प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर इस घटना की निंदा करते हुए आयोजकों से सख्त कदम उठाने की मांग की है। हालांकि, अब तक डीटीयू प्रशासन की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *