सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Chhattisgarh: ईडी छापे के बाद भूपेश बघेल के घर पर हंगामा, टीम पर हमला

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Chhattisgarh: ईडी छापे के बाद भूपेश बघेल के घर पर हंगामा, टीम पर हमला

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के निवास पर सोमवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की। यह कार्रवाई 2100 करोड़ के कथित शराब घोटाले से जुड़ी थी। जांच एजेंसी ने भिलाई-3 स्थित उनके आवास समेत पुत्र चैतन्य बघेल के करीबी, कांग्रेस नेताओं, बिल्डर्स और व्यापारियों के ठिकानों पर भी छापे मारे। ईडी ने घर में दस्तावेजों की तलाशी ली और नोट गिनने की मशीन मंगवाई। परिवार के वाहनों की भी जांच की गई।

छापेमारी के दौरान बघेल समर्थक कार्यकर्ता बंगले के बाहर जुटने लगे और ईडी टीम के साथ तीखी बहस हुई। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी, धरना और पुतला दहन किया। ईडी अधिकारियों पर कथित रूप से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हमला कर उनकी कारों को निशाना बनाया। तनाव के बीच पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात किया।

करीब 11 घंटे तक चली कार्रवाई के बाद ईडी की टीम दस्तावेजों और 33 लाख रुपये नकद जब्त कर रवाना हुई। भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई विधानसभा में उनके सवाल उठाने का परिणाम है।

Advertisement

इस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा में हंगामा किया। गर्भगृह में नारेबाजी के कारण सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी और कांग्रेस के 14 विधायकों को निलंबित किया गया। कांग्रेस ने सदन के बाहर गांधी प्रतिमा के सामने भी धरना दिया।

इस घोटाले में जेल में बंद आरोपियों की न्यायिक रिमांड 28 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है। सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान घोटाले हुए, जिसकी जांच हो रही है और कई लोग जेल में हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *