सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

बीएचयू में इफ्तार पार्टी पर बवाल जारी, छात्रों ने सिर मुंडवाया, कुलपति आवास पर छिड़का गंगाजल

2 मिनट पढ़ें
बीएचयू में इफ्तार पार्टी पर बवाल जारी, छात्रों ने सिर मुंडवाया, कुलपति आवास पर छिड़का गंगाजल

बीएचयू में इफ्तार पार्टी पर बवाल जारी, छात्रों ने सिर मुंडवाया, कुलपति आवास पर छिड़का गंगाजल

Advertisement

बीएचूयू में इफ्तार पार्टी और उसमें कुलपति प्रो.सुधीर जैन के शामिल होने को लेकर बवाल लगातार जारी है। पुतला फूंकने और हनुमान चालीसा पाठ करने के बाद भी विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला थमा नहीं है। छात्रों ने अब सिर मुंडवाने के साथ ही गंगा जल से कुलपति आवास का शुद्ध‍िकरण किया है। पिछले तीन दिन से छात्र इस मुद्दे पर हंगामा कर रहे हैं। छात्रों की मांग है कि इफ्तार पार्टी के आयोजन पर विवि प्रशासन माफी मांग और दीवार पर भड़काऊ स्‍लोगन लिखने के मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

गंगा जल छिड़ककर अपने गुस्‍से का इजहार किया

कल शाम बीएचूयू परिसर में छात्रों का एक समूह गंगाजल लेकर कुलपति आवास पहुंचा। छात्रों ने मंत्रोच्‍चारण करते हुए कुलपति आवास के गेट पर गंगा जल छिड़का। वहां मौजूद प्रॉक्‍टोरियल बोर्ड के कुछ सदस्‍यों पर भी गंगा जल छिड़ककर अपने गुस्‍से का इजहार किया। इसके बाद छात्रों ने कुलपति आवास के सामने अपना सिर मुंडवा लिया। सिर मुंडवाने और गंगाजल से कुलपति आवास के शुद्ध‍िकरण के साथ ही छात्रों ने वीसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। छात्रों ने ‘वीसी गो बैक’, ‘इस्‍लामीकरण बंद करो’ जैसे नारे लगाए। उन्‍होंने आरोप लगाया कि कुलपति विवि में नई परम्‍परा शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *