सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

दिल्ली के बाजारों में 2,000 रुपये के नोट से खरीदारी बढ़ी

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिल्ली के बाजारों में 2,000 रुपये के नोट से खरीदारी बढ़ी, नए-नए तरीके अपना रहे लोग 

दिल्ली में गांधीनगर स्थित थोक रेडीमेड कपड़ा डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष के के बल्ली ने भी कहा कि बाजार में 2,000 रुपये का नोट लेकर आने वाले खरीदारों की तादाद बढ़ गई है.

राष्ट्रीय राजधानी के बाजारों में खरीदार बड़ी संख्या में 2,000 रुपये के नोट लेकर आने लगे हैं, जबकि यूपीआई से होने वाले भुगतान में गिरावट दर्ज की जा रही है. कारोबारियों ने सोमवार को कहा कि 2,000 रुपये के नोट को चलन से बाहर करने के रिजर्व बैंक के ऐलान के बाद भी खरीदारी के लिए इन नोट को स्वीकार किया जा रहा है. पहले से रखे इन नोट को लेकर कुछ खरीदार, तो बहुत कम कीमत के सामान खरीदने के लिए भी आ रहे हैं. सरोजनी नगर मार्केट के एक कारोबारी ने कहा कि पिछले कई महीनों से 2,000 रुपये के नोट देखने को भी नहीं मिले थे, लेकिन रिजर्व बैंक के ऐलान के बाद हर दूसरा शख्स इसी नोट को लेकर आ रहा है.

“100 का सामान खरीद रहे और 2,000 रुपये के नोट थमा रहे”

ऐसा लगता है कि लोग अपने पास मौजूद 2,000 रुपये के नोट को किसी तरह खपाना चाहते हैं. हालांकि, रिजर्व बैंक ने कहा है कि 30 सितंबर तक बैंकों में जाकर इन नोट का जमा या बदला जा सकता है. सरोजनी नगर मिनी मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक रंधावा ने कहा, ‘लोग हमसे 100-200 रुपये के सामान खरीद रहे हैं और 2,000 रुपये के नोट थमा रहे हैं। हमें कल कारोबारियों से यह शिकायत मिली कि नकदी से होने वाली खरीदारी अचानक बढ़ गई है. एक दिन पहले तक हर कोई यूपीआई से भुगतान करना चाहता था लेकिन अब अचानक ही नकद खरीद होने लगी है.

Advertisement

RBI के इस कदम से राहत…

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कारोबारियों को यथासंभव 2,000 रुपये के नोट स्वीकार करने के लिए कहा गया है. रंधावा ने कहा, ‘लोग अपने पास रखे 2,000 रुपये के नोट से छुटकारा पाने के लिए दुकान आ रहे हैं. ऐसे में उन्हें यूपीआई से भुगतान करने के लिए कहने को कोई मतलब नहीं है.’ हालांकि, उन्होंने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक की तरफ से 2,000 रुपये का नोट बदलने के लिए किसी भी तरह की पर्ची भरने की जरूरत न होने संबंधी स्पष्टीकरण से राहत मिली है.

कम-से-कम 1,000 रुपये का सामान, तब 2000 रुपये का नोट…

दिल्ली में गांधीनगर स्थित थोक रेडीमेड कपड़ा डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष के के बल्ली ने भी कहा कि बाजार में 2,000 रुपये का नोट लेकर आने वाले खरीदारों की तादाद बढ़ गई है. उन्होंने कहा, ‘हम 2,000 रुपये का नोट स्वीकार कर रहे हैं, लेकिन खरीदारों से कम-से-कम 1,000 रुपये का सामान खरीदने के लिए कह रहे हैं।’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *