सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 26 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna Pollution: सफाई के नाम पर भारी नौटंकी, यमुना आज भी मैली – विपिन शर्माDelhi Village Urbanisation: 48 गांवों के शहरीकरण से खुलेगा विकास का नया रास्ता, लोगों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं – डॉ. यूके चौधरीDelhi Pollution Control: प्रदूषण रोकने के लिए दिल्ली सरकार पूरे समर्पण से कार्य कर रही है – संजय गोयलNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरताGangster Arrest USA: अमेरिका के लास वेगास में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार, भारत लाने में जुटी हरियाणा एसटीएफTelangana Gang Rape Case: सिद्दीपेट में दशहरा के दिन 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में 3 किशोरों समेत 7 आरोपी गिरफ्तारChuru Road Accident: राजस्थान के चूरू में कार और ट्रक की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 5 सदस्यों समेत 6 की मौत और मासूम गंभीर

RRR: एसएस राजा मौली ने पर्दे पर दिखाया रामायण का जादू, राम चरण के फैन्स हुए क्रेजी

2 मिनट पढ़ें
RRR: एसएस राजा मौली ने पर्दे पर दिखाया रामायण का जादू, राम चरण के फैन्स हुए क्रेजी

RRR: एसएस राजा मौली ने पर्दे पर दिखाया रामायण का जादू, राम चरण के फैन्स हुए क्रेजी

RRR: एसएस राजा मौली ने पर्दे पर दिखाया रामायण का जादू, राम चरण के फैन्स हुए क्रेजी

एसएस राजामौली की फिल्म RRR रिलीज हो चुकी है और सोशल मीडिया पर इसका क्रेज दिखने लगा है। फिल्म में जूनियर एनटीआर, राम चरण हैं। साथ ही आलिया भट्ट और अजय देवगन भी छोटे लेकिन अहम किरदारों में हैं। फिल्म इतिहास पर आधारित फिक्शनल स्टोरी है। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियोज वायरल हैं जिनमें दर्शक सीटियां मारते और शोर मचाते दिख रहे हैं।

फैन्स RRR में राम चरण के कैरेक्टर के रूप में ड्रेसअप होकर घूम रहे हैं

इस बीच ऐसी क्लिप भी सामने आई है जिसमें फैन्स RRR में राम चरण के कैरेक्टर के रूप में ड्रेसअप होकर घूम रहे हैं। हिंदी बेल्ट में फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। एसएस राजामौली का जादू एक बार फिर से दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। दमदार कास्ट, ऐक्शन, इमोशंस, देशभक्ति और डांस के साथ फिल्म फुल एंटरटेनर है। कई क्रिटिक्स ने फिल्म को 4 और इससे ज्यादा रेटिंग दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार में थिएटर्स हाउसफुल हैं। मूवी में आलिया भट्ट और अजय देवगन के काम की तारीफ भी हो रही है।

ओवरसीज से भी फिल्म के लिए पॉजिटिव खबर आ रही हैं

ओवरसीज से भी फिल्म के लिए पॉजिटिव खबर आ रही हैं। यूएस में फिल्म ने प्रीमियर शो से 3 मिलियन डॉलर कमा लिए हैं। ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूटर्स के मुताबिक, सिर्फ प्रीमियर शो से इतनी कमाई करने वाली यह पहली फिल्म बन चुकी है। फिल्म को ओवरसीज मार्केट में रफ्तार क्रिएशंस ने रिलीज किया है। उन्होंने ट्वीट के जरिये यह जानकारी दी है।

राजा मौली बाहुबली से लोगों को जबरदस्त विजुअल ट्रीट दे चुके हैं

राजा मौली बाहुबली से लोगों को जबरदस्त विजुअल ट्रीट दे चुके हैं। वह कई बार बता चुके हैं कि उनकी फिल्म रामायण और महाभारत से प्रेरित होती हैं। बाहुबली में लोगों को महाभारत की झलक दिखी थी। यह फिल्म Alluri Seetharama Raju नाम के फ्रीडम फाइटर की कहानी है। राजामौली ने इसको ऐसे ट्रीट किया है कि लोगों को रामायण की याद दिला रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *