सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

दिल्ली में अचानक धंस गई सड़क, बुलेट समेत 15 फिट गहरे गड्ढे में गिरा शख्स, हालत गंभीर

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिल्ली में अचानक धंस गई सड़क, बुलेट समेत 15 फिट गहरे गड्ढे में गिरा शख्स, हालत गंभीर

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार घटना कल मंगलवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे रोहिणी सेक्टर 24 मार्केट में 30 वर्षीय हसन अपनी बुलेट लेकर खड़ा ही हुआ था कि, अचानक से जमीन धंस गई और उसमें समा गया.

राजधानी दिल्ली के बेगमपुर थाना इलाका स्थित रोहिणी में अचानक जमीन धसने के कारण बाइक समेत एक आदमी 15 फीट गहरे गड्ढे में गिर गया. वहीं मौके पर मौजूद दुकानदार समेत अन्य लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद घायल बाइक सवार को गड्ढे से बाहर निकालकर पास के अस्पताल में भर्ती कराया. हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी.

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार घटना कल मंगलवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे रोहिणी सेक्टर 24 मार्केट में 30 वर्षीय हसन अपनी बुलेट लेकर खड़ा ही हुआ था कि, अचानक से जमीन धंस गई और उसमें समा गया. वहां खड़े लोगो ने तुरंत बचाने के लिए गड्ढे के पास पहुंचे पर कुछ दिखा नहीं तो कुछ लोगों ने हिम्मत कर गड्ढे में उतर घायल शख्स को ढूंढ़कर बाहर निकाला. इसके बाद पास के अस्पताल में भर्ती कराकर पुलिस को इस मामलें की जानकारी दी.

Advertisement

गड्ढा कैसे हुआ इसकी जानकारी अभी नहीं मिली

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत आसपास सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेट करवा दिया. साथ ही वहां से गुजरने वाले लोगों के आने जाने पर रोक लगाते हुए क्रेन मंगवा उस गहरे गड्ढे से बुलेट गाड़ी को बाहर निकलवाया. अचानक इस तरह बीच सड़क पर हुए गढ्ढे में गिरने के कारण पीड़ित अभी भी सदमे से बाहर नहीं निकल पाया है. अचानक क्यों और कैसे ये गड्ढा हुआ इसकी अभी पूरी तरह से जानकारी नहीं मिल पायी है. वहीं इससे पहले पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी में अचानक से सड़क धंस गई थी. यह एक पॉश इलाका है और रोज यहां से हजारों की संख्या में वाहन गुजरते हैं. गनीमत ये रही कि जब सड़क धंसी तो उस समय वहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था. इसलिए किसी तरह की सड़क दुर्घटना नहीं हुई.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *