सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

विधान परिषद चुनाव के परिणाम घोषित,महागठबंधन को 3 सीट मिली, BJP को लगा झटका

2 मिनट पढ़ें

बिहार विधान परिषद चुनाव के परिणाम घोषित, महागठबंधन को मिली 3 सीट, BJP को झटका

गया स्नातक सीट पर राष्ट्रीय जनता दल और बीजेपी के प्रत्याशी के बीच टक्कर जारी है. यहां चुनाव परिणाम की घोषणा बाकी है. देर शाम तक यहां मतों की गणना जारी थी।

बीजेपी को करारा मिला झटका

बिहार में विधान परिषद के लिए हुए पांच सीटों के बुधवार को परिणाम घोषित हुए. चुनाव में बीजेपी को करारा झटका मिला क्योंकि पार्टी पांच में से मात्र एक सीट पर जीत दर्ज कर पाई. महागठबंधन उम्मीदवार तीन सीट जीतने में कामयाब रहे. जबकि एक सीट पर निर्दलीय अफाक अहमद जीते, जिनको प्रशांत किशोर के जन सुराज का समर्थन हासिल था .

पांच सीटों पर 31 मार्च को डाले वोट

बिहार विधान परिषद के शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के पांच सीटों पर 31 मार्च को वोट डाले गए थे. स्नातक चुनाव में सारण सीट पर जनता दल यूनाइटेड के वीरेंद्र नारायण यादव ने बीजेपी के डॉक्टर महाचन्द्र प्रसाद सिंह को हराया. वहीं, सारण शिक्षक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी अफ़ाक अहमद ने सीपीआई प्रत्याशी आनंद पुष्कर को पराजित किया.

गया शिक्षक निर्वाचन सीट पर बीजेपी के जीवन कुमार ने जनता दल यूनाइटेड के संजीव श्याम को हराया. जबकि, गया स्नातक सीट पर राष्ट्रीय जनता दल और बीजेपी के प्रत्याशी के बीच टक्कर जारी है. यहां चुनाव परिणाम की घोषणा बाकी है. वहीं, कोशी शिक्षक सीट से जनता दल यूनाइटेड के संजीव कुमार सिंह फिर जीतने में कामयाब रहे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *