सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

‘शो करने की इजाजत पर याद रहे…’, रणवीर इलाहबादिया पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई कौन सी शर्तें

2 मिनट पढ़ें
रणवीर इलाहबादिया

'शो करने की इजाजत पर याद रहे...', रणवीर इलाहबादिया पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई कौन सी शर्तें

Advertisement

इंडियाज गॉट लेटेंट शो से जुड़े वल्गर कॉमेडी मामले में यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया और आशीष चंचलानी की याचिकाओं पर सोमवार (3 मार्च, 2025) को सुप्रीम कोर्ट सुनवाई कर रहा है. सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर से गुवाहाटी पुलिस के सामने जांच के लिए पेश होने को कहा है.

कोर्ट ने रणवीर इलाहबादिया के वकील के अनुरोध पर उनके किसी भी शो को प्रसारित करने पर लगी रोक हटा दी है, लेकिन शर्त रखी कि हर आयु वर्ग के देखने योग्य सामग्री ही बनाएं. कोर्ट ने केंद्र सरकार से अश्लील सामग्री पर नियंत्रण के लिए सुझाव देने को कहा है.
कोर्ट ने कहा कि रणवीर पहले जांच में शामिल हो, फिर विदेश जाने देने के अनुरोध पर विचार करेंगे.

रणवीर इलाहाबादिया के लिए पेश वकील अभिनव चंद्रचूड़ ने जजों से कहा, ‘आपने मेरे किसी भी शो को प्रस्तुत करने पर पाबंदी लगा दी है, लेकिन मुझसे 280 लोग जुड़े हैं. उनकी भी जीविका का सवाल है. मैं इस तरह के कॉमेडी शो के अलावा भी बहुत से कार्यक्रम करता हूं. मुझे उनकी अनुमति दी जाए.’ इस पर जजों ने कहा, ‘आपको यह अनुमति दी जा रही है, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि हर सामग्री मर्यादा के दायरे में ही होनी चाहिए.

Advertisement

रणवीर इलाहाबादिया ने विदेश जाकर कार्यक्रमों में शामिल होने की अनुमति भी मांगी थी, इस पर कोर्ट ने उन्हें पहले जांच में शामिल होने के लिए कहा है. उसके बाद उनके दूसरे अनुरोध पर विचार किया जाएगा.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि केस को प्रभावित करने वाली कोई सामग्री प्रसारित न करें.  सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कॉमेडियन समय रैना की तरफ से अदालती कार्यवाही का मजाक बनाने वाली टिप्पणी का भी जिक्र किया और नाराजगी जताई. इस पर जज ने कहा, ‘युवा यह न समझें कि हमारी पीढ़ी कुछ नहीं समझ पाती. हम जरूरत के मुताबिक उचित कार्रवाई कर सकते हैं.’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *