चेयरमैन चुने जाने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया रेखा रानी नें

0
40
रेखा रानी
चेयरमैन चुने जाने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया रेखा रानी नें

चेयरमैन चुने जाने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया रेखा रानी नें

* चुनी गई हैं महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति में

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली नगर निगम मे विशेष और तदर्थ समितियों के चुनाव कराए जा रहे है. आज निगम की महत्वपूर्ण समिति महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति का चुनाव हुआ, जिसमें भजनपुरा से निगम पार्षद रेखा रानी को समिति का अध्यक्ष चुना गया और पार्षद शिल्पा कौर को उपाध्यक्ष चुना गया. दोनों को ही बीजेपी के 21 वोट मिले जबकि आम आदमी की प्रत्याशी को 16 वोट मिले, इस चुनाव में इंद्रप्रस्थ पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को समर्थन दिया और वोट किया।

जबकी कांग्रेस ने चुनाव का बहिष्कार किया और वोटिंग नहीं की. रेखा रानी ने बीजेपी के सभी शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझ पर विश्वास व्यक्त करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा , सांसद मनोज तिवारी , विधायक अजय महावर , महापौर राजा इकबाल , स्टैंडिंग चेयरमैन सत्या शर्मा , जिलाध्यक्ष का विशेष रूप से धन्यवाद करते हुए यही कहूंगी कि आपने जो जिम्मेदारी दी है उसका पूरी ईमानदारी से निर्वहन करूंगी. निगम में आप पार्टी ने किसी कमेटी का गठन हो पाया था, दिल्ली मे निगम के कार्य ठप पड़े रहे, और अब आधा कार्यकाल बीत जाने के बाद जब बीजेपी की सरकार बनी है हमारे मेयर राजा इकबाल जी बने है, तो अब कमेटियां बनाई जा रही है. जनता के काम सुगमता से होंगे |

इस अवसर पर गीता शर्मा, मनोज शर्मा, जिलाध्यक्ष यूके चौधरी, सचिन मावी, महिला मंडल टीम, मंडल अध्यक्ष राजेश पाल, सचिन एडवोकेट, सभी निगम के साथी और परिवार के सदस्यो ने फूलो से स्वागत सम्मान किया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here